फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Cabinet: 50,000 female students to receive petrol scooters; Rani Laxmibai Scooter Scheme approved—get the f

UP Cabinet: 50 हजार छात्राओं को मिलेगी स्कूटी, पेट्रोल और हेलमेट भी देगी सरकार; इस योजना से मिलेगा लाभ

Tue, 21 Jul 2026 12:25 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Tue, 21 Jul 2026 12:25 PM IST
सार

प्रदेश सरकार ने छात्राओं के लिए रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना को मंजूरी दी है। योजना के तहत पात्र छात्राओं को पेट्रोल स्कूटी, बीमा, हेलमेट और ईंधन उपलब्ध कराया जाएगा। कैबिनेट ने महिला छात्रावास, शोध पीठ और अन्य विकास योजनाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को भी स्वीकृति दी।

विज्ञापन
UP Cabinet: 50,000 female students to receive petrol scooters; Rani Laxmibai Scooter Scheme approved—get the f
कैबिनेट बैठक - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को कालीदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पर कैबिनेट बैठक हुई। इसमें 16 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। आधारभूत ढांचे के विस्तार, महिला सशक्तिकरण और उच्च शिक्षा से जुड़े कई बड़े फैसले लिए गए। 

विज्ञापन


सरकार ग्रेजुएशन करने वाली छात्राओं को स्कूटी देगी। इसका फायदा उन छात्राओं को होगा, जिनके परिवार की सालाना आय 12 लाख रुपए तक होगी। स्कूटी हर विश्वविद्यालय और कॉलेज की टॉप 5% छात्राओं को ही मिलेगी।
विज्ञापन


मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने बताया कि उच्च शिक्षा विभाग के तीन प्रस्ताव पास हुए हैं। इसमें रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना, शोध पीठ स्थापना, महिला छात्रावास शामिल है। इसके लिए 400 करोड़ का बजट रखा गया है। करीब 50 हजार छात्राओं को लाभ मिलेगा।साथ ही पेट्रोल और हेलमेट भी सरकार देगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

स्नातक उत्तीर्ण होना ही पात्रता होगी

योजना के तहत प्रदेश के सभी प्रकार के कॉलेजों की स्नातक अंतिम वर्ष की टॉप-5 छात्राएं पात्र होंगी। लाभ के लिए अभिभावकों की वार्षिक आय 12 लाख रुपये से कम होना जरूरी है। वहीं दिव्यांग, शहीद और निराश्रित परिवारों की छात्राओं को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी। इन वर्गों के लिए केवल स्नातक उत्तीर्ण होना ही पात्रता होगी।


सरकार छात्राओं को पेट्रोल चालित स्कूटी के साथ पंजीकरण शुल्क, बीमा, आईएसआई प्रमाणित हेलमेट, आवश्यक एक्सेसरीज़ और पांच लीटर पेट्रोल भी उपलब्ध कराएगी। स्कूटियों की खरीद गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (GeM) पोर्टल के माध्यम से की जाएगी, ताकि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी बनी रहे।

विधानसभा का आगामी सत्र 3 से 6 अगस्त तक

कैबिनेट ने उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत शोध पीठ की स्थापना और महिला छात्रावासों के निर्माण के प्रस्तावों को भी मंजूरी दी। सरकार का कहना है कि इन निर्णयों से छात्राओं को उच्च शिक्षा में बेहतर अवसर मिलेंगे, वहीं नए एक्सप्रेसवे प्रदेश के औद्योगिक विकास, निवेश और क्षेत्रीय संपर्क को नई गति देंगे। साथ ही विधानसभा का आगामी सत्र 3 से 6 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed