फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   After failing to get hearing at thana in Lucknow army soldier sat in middle of highway traffic jam ensued

Lucknow News: थाने में सुनवाई नहीं हुई तो आधी रात बीच हाईवे पर बैठा फौजी, लंबा जाम लगा तब जागी पुलिस

Tue, 21 Jul 2026 10:24 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Tue, 21 Jul 2026 10:24 AM IST
सार

शिकायत लेकर थाने पहुंचे फौजी की सुनवाई नहीं हुई तो वह आधी रात बीच हाईवे पर बैठ गया। इससे लंबा जाम लग गया। तब पुलिस जागी और उसे समझाकर शांत किया। अपने साथ ले गई। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
After failing to get hearing at thana in Lucknow army soldier sat in middle of highway traffic jam ensued
हाईवे पर बैठा फौजी, लगा लंबा जाम। - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

राजधानी लखनऊ के सैरपुर थाना क्षेत्र में पार्लर से आलमारी खरीदने के दौरान लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। क्षेत्र के ही तरहिया गांव निवासी फौजी नवीन और पार्लर संचालक के बीच कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया।

विज्ञापन


इसके बाद फौजी नवीन शिकायत लेकर सैरपुर थाने पहुंचे। आरोप है कि पुलिस ने उनकी बात नहीं सुनी। इससे नाराज होकर वह सोमवार रात करीब 10 बजे थाने के सामने सीतापुर हाईवे के बीच में जाकर बैठ गया। इससे कुछ ही देर में हाईवे पर वाहनों का आवागमन बाधित हो गया। जाम की स्थिति बन गई।
विज्ञापन




सूचना पर थाना प्रभारी मनोज कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने फौजी को समझाकर सड़क से हटाया और थाने ले गए। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्ष आपसी सहमति से विवाद सुलझाने की बात कह रहे हैं। यदि किसी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत दी जाती है तो उसके आधार पर एफआईआर दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed