फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Major action by STF: Two members of the gang involved in cheating in SSC MTS exam arrested

एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: एसएससी एमटीएस परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ा

Sat, 14 Feb 2026 09:35 AM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Sat, 14 Feb 2026 09:35 AM IST
सार

स्पेशल टास्क फोर्स मेरठ यूनिट और उत्तराखंड एसटीएफ ने एसएससी एमटीएस परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह के दो सदस्यों को देहरादून से गिरफ्तार किया। महादेव डिजिटल जोन केंद्र पर हैकिंग से नकल कराई जा रही थी। मौके से मोबाइल, लैपटॉप और राउटर बरामद हुए।

विज्ञापन
Major action by STF: Two members of the gang involved in cheating in SSC MTS exam arrested
दो आरोपी हिरासत में। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

स्पेशल टास्क फोर्स मेरठ यूनिट और उत्तराखंड एसटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई में एसएससी एमटीएस परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई थाना कोतवाली, देहरादून में की गई। पकड़े गए आरोपियों की पहचान नीतीश कुमार निवासी देवरिया (उत्तर प्रदेश) और भास्कर नैथानी निवासी देहरादून (उत्तराखंड) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


जांच में सामने आया कि आरोपियों द्वारा एसएससी की एमटीएस भर्ती परीक्षा के दौरान महादेव डिजिटल जोन, देहरादून केंद्र पर मास्टर कंप्यूटर के जरिए हैकिंग कर अभ्यर्थियों को नकल कराई जा रही थी। गिरोह ने लोकल नेटवर्किंग और प्रॉक्सी सर्वर सेटअप कर रिमोट एक्सेस के माध्यम से परीक्षा प्रणाली में हस्तक्षेप किया।
विज्ञापन


मौके से चार मोबाइल फोन, दो लैपटॉप और इंटरनेट राउटर बरामद किए गए हैं। आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed