{"_id":"62cedc823c9c7616e9219624","slug":"major-accident-averted-in-lulu-mall-girl-s-hand-trapped-in-escalator","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: लुलु मॉल में टली बड़ी दुर्घटना, एस्केलेटर में फंसा बच्ची का हाथ, कर्मचारियों ने सकुशल निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: लुलु मॉल में टली बड़ी दुर्घटना, एस्केलेटर में फंसा बच्ची का हाथ, कर्मचारियों ने सकुशल निकाला
Wed, 13 Jul 2022 08:46 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 13 Jul 2022 08:46 PM IST
सार
इस घटना से मॉल में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। मॉल में तैनात कर्मचारियों ने एस्केलेटर बंद करके बच्ची को सकुशल निकाल लिया।
विज्ञापन
Lulu Mall
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर भारत के सबसे बड़े लुलु मॉल में बुधवार को बड़ी दुर्घटना होते टल गई। परिवार के साथ मॉल पहुंची एक बच्ची का हाथ एस्केलेटर में फंस गया। इसके बाद मॉल में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। मॉल में तैनात कर्मचारियों ने एस्केलेटर बंद करके बच्ची को सकुशल निकाल लिया। बता दें कि लखनऊ में दो हजार करोड़ रुपये की लागत से बने उत्तर भारत के सबसे बड़े लुलु मॉल का उद्घाटन रविवार को हुआ था।
विज्ञापन
मॉल का निर्माण सुशांत गोल्फ सिटी में शहीद पथ पर करीब 22 लाख वर्गफीट में किया गया है। इसका मुख्य आकर्षण यहां बना प्रदेश का सबसे बड़ा हाइपर मार्केट और गेमिंग जोन है। इसके अलावा शादियों की खरीदारी के लिए वेडिंग एरीना और मनोरंजन के लिए 11 स्क्रीन का सुपरप्लेक्स भी यहां तैयार किया गया है।
विज्ञापन