Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Maintain hygiene during your period, and address weakness through your diet.

Lucknow News: पीरियड्स में साफ-सफाई का रखें ध्यान, खानपान से दूर करें कमजोरी

Thu, 26 Nov 2026 02:17 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Maintain hygiene during your period, and address weakness through your diet.
अपराजिता कार्यक्रम में मौजूद छात्राएं व विशेषज्ञ
लखनऊ। विकासनगर स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में बुधवार को अपराजिता कार्यक्रम के तहत मेंस्ट्रुअल हाईजीन में साफ-सफाई और खान-पान का महत्व विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें वीरांगना अवंतीबाई महिला अस्पताल की स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. शारदा चौधरी ने छात्राओं को मासिक धर्म के समय में साफ-सफाई और संतुलित आहार में युवतियों को क्या खाना-पीना चाहिए इस विषय पर जानकारी दी।
विज्ञापन

डॉ. शारदा ने मेंस्ट्रुअल हाईजीन को लेकर बात करते हुए कहा कि मासिक धर्म के दौरान युवतियों को दिन में हर 5-6 घंटे में पैड बदलने चाहिए चाहे वे गंदे हुए हों या नहीं। अधिक देर तक एक ही पैड का उपयोग करने से बैक्टीरिया उत्पन्न होने लगते हैं, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ता है। उन्होंने कहा कि अंत:वस्त्रों को दिन में दो बार बदलें और आसपास भी साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें। पैड को खुले में न छोड़ें, ठीक से निस्तारित करें। डॉ. शारदा ने कहा कि जब भी टॉयलेट का प्रयोग करें तो पहले फ्लश करें और तब उपयोग करें क्योंकि टॉयलेट सीट पर बड़ी संख्या में बैक्टीरिया पाए जाते हैं। खानपान से कमजोरी को दूर करें।
विज्ञापन


छात्राओं की सबसे बड़ी समस्या को लेकर डॉ. शारदा ने कहा कि मासिक धर्म का चक्र हर महिला का अलग होता है कुछ लोगों को कम दर्द होता है और किसी को असहनीय दर्द होता है। ऐसे में अगर किसी को बहुत ज्यादा पेट में दर्द है तो खुद से कोई टैबलेट न खाएं। पेट की गर्म सिकांई करें। गर्म सूप या दाल पिएं। अगर कुछ समय बाद दर्द ठीक नहीं होता है तो डॉक्टर से परामर्श लें। युवतियों में पीसीओडी की बढ़ती समस्या को लेकर डॉ. शारदा ने कहा कि सभी छात्राओं को हर रोज थोड़ी एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए। जंक फूड कम खाएं, वजन का ध्यान रखें और मानसिक स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें, अत्यधिक तनाव न लें।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या कुसुम वर्मा ने इस दौरान छात्राओं को सशक्त बनने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि हर लड़की अपने आप में मजबूत है, खुद को कमजोर न समझें। इस अवसर पर कॉलेज की शिक्षिकाएं मनीषा सक्सेना, रश्मि मिश्रा और मीनाक्षी श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं। डॉ. शारदा ने कार्यक्रम में दी जानकारी से संंबंधित सवाल भी छात्राओं से पूछे और सही जवाब देने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया।

अपराजिता कार्यक्रम में मौजूद छात्राएं व विशेषज्ञ

अपराजिता कार्यक्रम में मौजूद छात्राएं व विशेषज्ञ

अपराजिता कार्यक्रम में मौजूद छात्राएं व विशेषज्ञ

अपराजिता कार्यक्रम में मौजूद छात्राएं व विशेषज्ञ

अपराजिता कार्यक्रम में मौजूद छात्राएं व विशेषज्ञ

अपराजिता कार्यक्रम में मौजूद छात्राएं व विशेषज्ञ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed