{"_id":"6446a85a1c127da02706d074","slug":"main-exam-of-upsssc-is-on-30-april-2023-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"UPSSSC: वन दरोगा मुख्य परीक्षा 30 अप्रैल को, सम्मिलित तकनीकी सेवा की आंसर की जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UPSSSC: वन दरोगा मुख्य परीक्षा 30 अप्रैल को, सम्मिलित तकनीकी सेवा की आंसर की जारी
Mon, 24 Apr 2023 09:33 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 24 Apr 2023 09:33 PM IST
सार
यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने वन दरोगा के पदों भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। अभ्यर्थी निर्धारित परीक्षा शुल्क जमा करने के बाद ही अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
विज्ञापन
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने वन दरोगा के 701 पदों के लिए मुख्य परीक्षा का आयोजन 30 अप्रैल को किया है। परीक्षा लखनऊ में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक होगी। इसमें लगभग 20 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन
परीक्षा नियंत्रक विधान जायसवाल ने बताया कि मुख्य परीक्षा के लिए अभ्यर्थी प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट से अपलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थी निर्धारित परीक्षा शुल्क जमा करने के बाद ही अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - अखिलेश से मिले बिहार के सीएम नीतीश, बोले- सभी के साथ मिलकर भाजपा को सत्ता से बेदखल करेंगे
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - बसपा ने महापौर के सात उम्मीदवारों का किया एलान, देखें - किसे कहां से दिया टिकट
उत्तरकुंजी आयोग की वेबसाइट पर अपलोड की गई
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने सोमवार को सम्मिलित तकनीकी सेवा की लिखित परीक्षा की उत्तरकुंजी जारी कर दी है। आयोग के परीक्षा नियंत्रक विधान जायसवाल के अनुसार मास्टर सेट की उत्तरकुंजी आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।
यदि किसी अभ्यर्थी को इस पर कोई आपत्ति है तो वह आयोग की वेबसाइट पर तीन मई तक ऑनलाइन अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता है। अन्य किसी माध्यम से आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। सम्मिलित तकनीकी सेवा की लिखित परीक्षा लखनऊ, कानपुर व बरेली में 26 मार्च को हुई थी।