फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Maiden's death in suspicius circumtances

संदिग्ध हालात में युवती की मौत, हत्या की आशंका

Fri, 05 Apr 2019 01:23 AM IST
सौरभ दिक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: सौरभ दिक्षित Updated Fri, 05 Apr 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
Maiden's death in suspicius circumtances
डेमो - फोटो : डेमो
आशियाना इलाके  में रीना कन्नौजिया उर्फ जान्हवी (25) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव बृहस्पतिवार को औरंगाबाद मोहल्ले में किराए के मकान में मिला। युवती के कपडे़ अस्त-व्यस्त थे। इसके चलते स्थानीय लोगों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन


पुलिस भी हत्या मानकर पड़ताल कर रही है। पुलिस के मुताबिक, हत्या अवैध संबंध में की गई है। इस मामले में संदेह के आधार पर चार युवकों को हिरासत में लिया गया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह साफ होगी।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक आशियाना बृजेश सिंह के मुताबिक, सरोजनीनगर के चंद्रावल निवासी पप्पू की बेटी रीना उर्फ जान्हवी शहीद पथ के पास औरंगाबाद मोहल्ले में किराए पर रहती थी। उसने आठ महीने पहले एक परिचित के जरिए मकान किराए पर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों के मुताबिक, उसकी हरकतों से पूरा इलाका तंग था। परिवारीजन भी उससे कोई सरोकार नहीं रखते थे। पुलिस के मुताबिक, बृहस्पतिवार सुबह दीपू नामक युवक ने रीना का शव कमरे में बिस्तर पर पड़ा देखा। उसने इसकी सूचना मकान मालिक को दी।

गले व सिर पर चोट के निशान
पुलिस के मुताबिक, रीना के सिर पर चोट के निशान थे। गले पर भी निशान थे। बकौल पुलिस, रीना की हत्या गला दबाकर की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चल सकेगा। शुरुआती पड़ताल में रीना की हत्या अवैध संबंध में होने की आशंका है। चार लोगों को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया गया है। इनमें पूड़ी बेचने वाला दीपू उर्फ सत्यम, रॉयलसिटी निवासी ऑटो चालक आशीष, प्रदीप कश्यप और एक अन्य युवक है।

परिवारीजनों ने शव लेने से किया इनकार
पुलिस के मुताबिक, परिवारीजनों ने शव लेने से इनकार कर दिया। बकौल पुलिस, रीना की हरकतों से तंग आकर परिवारीजन उससे संबंध खत्म कर चुके थे। अगस्त में राजेंद्र नगर निवासी राजेंद्र साहू नाम के एक व्यक्ति ने रीना को अपनी पत्नी बताकर कमरा दिलाया था।


होली पर दोस्त ने किया था हमला
पुलिस के मुताबिक, रीना का झगड़ा होली के एक दिन पहले मवैया में रहने वाले शनि नाम के एक युवक से हुआ था। शनि ने रीना पर हमला भी किया था। चोट के कई निशान तो युवती के शरीर पर मिले, लेकिन विवाद का कारण पता नहीं चल सका। पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed