फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mahendra nath pandey to be next BJP president on Uttar Pradesh.

केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय बने यूपी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष

Thu, 31 Aug 2017 09:13 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 31 Aug 2017 09:13 PM IST
विज्ञापन
mahendra nath pandey to be next BJP president on Uttar Pradesh.
महेंद्र नाथ पांडे, यूपी बीजेपी के नए अध्यक्ष - फोटो : social media

चंदौली से सांसद व मोदी सरकार में मानव ससाधन विकास राज्यमंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय यूपी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष होंगे। भाजपा का यह फैसला तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। गौरतलब है कि अभी तक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ‌थे लेकिन प्रदेश का उपमुख्यमंत्री बनने के बाद पार्टी को नए अध्यक्ष की जरूरत थी।

विज्ञापन


डा. महेंद्र नाथ पांडेय के अध्यक्ष चुने जाने पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने उन्हें बधाई देते हुए कहा है कि मुझे पूरी उम्मीद ही नहीं बल्कि विश्वास है कि वो पार्टी की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे और पार्टी को आगे ले जाएंगे।
विज्ञापन


महेंद्र नाथ पांडेय का जन्म यूपी के गाजीपुर में 15 अक्टूबर 1957 को हुआ था। वो छात्र जीवन से ही आरएसएस से जुड़े रहे हैं। ऐसे में संघ से जुड़े एक और व्यक्ति को भाजपा ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केशव प्रसाद मौर्य के यूपी का उपमुख्यमंत्री बनने के साथ ही प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए भाजपा की कोशिशें शुरू हो गई थीं। केशव प्रसाद मौर्य फिलहाल यूपी विधानमंडल के सदस्य नहीं हैं। ऐसे में जल्द ही वो विधान परिषद की सदस्यता ले लेंगे। वो फूलपुर से सांसद थे। यूपी विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन पर उन्हें प्रदेश का उपमुख्यमंत्री पद दिया गया था।

यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 312 सीटें जीती थीं। महेंद्र नाथ को भाजपा के मिशन 2019 को ध्यान में रखकर पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed