{"_id":"59a8067b4f1c1be4278b499d","slug":"mahendra-nath-pandey-to-be-next-bjp-president-on-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":" केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय बने यूपी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय बने यूपी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 31 Aug 2017 09:13 PM IST
विज्ञापन
महेंद्र नाथ पांडे, यूपी बीजेपी के नए अध्यक्ष
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौली से सांसद व मोदी सरकार में मानव ससाधन विकास राज्यमंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय यूपी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष होंगे। भाजपा का यह फैसला तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। गौरतलब है कि अभी तक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य थे लेकिन प्रदेश का उपमुख्यमंत्री बनने के बाद पार्टी को नए अध्यक्ष की जरूरत थी।
विज्ञापन
डा. महेंद्र नाथ पांडेय के अध्यक्ष चुने जाने पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने उन्हें बधाई देते हुए कहा है कि मुझे पूरी उम्मीद ही नहीं बल्कि विश्वास है कि वो पार्टी की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे और पार्टी को आगे ले जाएंगे।
विज्ञापन
महेंद्र नाथ पांडेय का जन्म यूपी के गाजीपुर में 15 अक्टूबर 1957 को हुआ था। वो छात्र जीवन से ही आरएसएस से जुड़े रहे हैं। ऐसे में संघ से जुड़े एक और व्यक्ति को भाजपा ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन
केशव प्रसाद मौर्य के यूपी का उपमुख्यमंत्री बनने के साथ ही प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए भाजपा की कोशिशें शुरू हो गई थीं। केशव प्रसाद मौर्य फिलहाल यूपी विधानमंडल के सदस्य नहीं हैं। ऐसे में जल्द ही वो विधान परिषद की सदस्यता ले लेंगे। वो फूलपुर से सांसद थे। यूपी विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन पर उन्हें प्रदेश का उपमुख्यमंत्री पद दिया गया था।
यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 312 सीटें जीती थीं। महेंद्र नाथ को भाजपा के मिशन 2019 को ध्यान में रखकर पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।