फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mahanirvana Day: CM Yogi said - Opponents tried to strangle the constitution, SP snatched the lands of scheduled castes and tribes

सीएम योगी बोले: विपक्षी दलों ने संविधान का घोंटा गला, भाजपा सरकार ने एससी-एसटी को ग्राम पंचायत की जमीनों पर हक दिया

Mon, 06 Dec 2021 10:44 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 06 Dec 2021 10:44 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी ने सपा के मुखिया अखिलेश यादव को जिन्ना वाले प्रकरण पर कठघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी विभाजनकारी मंशा के साथ भारत के संविधान और उन महापुरुषों का अपमान करती है, जिन्होंने देश के संविधान के निर्माण में सहयोग किया।

विज्ञापन
Mahanirvana Day: CM Yogi said - Opponents tried to strangle the constitution, SP snatched the lands of scheduled castes and tribes
बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के 66वें महानिर्वाण दिवस पर सीएम योगी ने किया माल्यार्पण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दलों पर संविधान का गला घोंटने का आरोप लगाया। कहा, बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर ने संविधान में स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व का संदेश दिया। लेकिन कांग्रेस ने इमरजेंसी लगाकर संविधान का गला घोंटने का काम किया था। पूरे देश ने इसका एकजुट होकर प्रतिकार किया। पूर्व में सत्ता में रहीं पार्टियों ने जिस तरह बाबा साहब के खिलाफ  गलत टिप्पणियां कीं और संविधान को कुचला, वे अपने किए की सजा भुगत रही हैं। भाजपा सरकार ने अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लोगों को ग्राम पंचायत की जमीनों पर कब्जा देकर उनका हक दिलाया है।

विज्ञापन


डॉ. आंबेडकर के 66वें महानिर्वाण दिवस पर आंबेडकर महासभा में हुए कार्यक्रम में सीएम ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद विपक्ष पर जमकर हमला बोला। जिन्ना वाले बयान पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को कठघरे में खड़ा करते हुए उन्होंने कहा कि सपा विभाजनकारी मंशा के साथ उन महापुरुषों का अपमान करती है, जिन्होंने देश के संविधान के निर्माण में सहयोग किया। वहीं, भाजपा सरकार बाबा साहब की याद में लखनऊ में एक स्मारक और सांस्कृतिक केंद्र बनाने जा रही है। यहां बाबा साहब पर शोध भी कराया जाएगा। यहां शोधार्थियों को स्कॉलरशिप देने के साथ ही उनके रहने की भी व्यवस्था की जाएगी।

विज्ञापन

पिछली सरकारों ने बाबा साहब को नहीं दिया सम्मान

योगी ने कहा कि आजादी के बाद बाबा साहब को जो सम्मान मिलना चाहिए था वह पिछली सरकारों ने नहीं दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाबा साहब की भावनाओं के अनुरूप समाज के प्रत्येक तबकों तक सभी योजनाओं को पहुंचाने का काम किया। वहीं, सपा सरकार में अनुसूचित जाति, जनजाति और अन्य गरीबों को उनकी जमीनों से बेदखल किया गया। हमारी सरकार ने आते ही कहा था कि ग्रामपंचायत की जमीन पर जिसका मकान बना है उस पर उसको कब्जा दिलाएंगे। घरौनी के माध्यम से हर उस व्यक्ति को जिसने जहां पर मकान या झोपड़ी रख ली है, उसे वहीं पर कब्जा दिया जा रहा है। सपा ने गरीब बच्चों की स्कालरशिप को बंद कर दिया था। भाजपा सरकार ने इसे शुरू किया।

विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने डॉ. आंबेडकर महासभा परिसर में स्थापित तथागत बुद्ध की प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा डॉ. आंबेडकर के अस्थि कलश पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य, विधायी एवं न्याय मंत्री बृजेश पाठक ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में अपर मुख्य सचिव सूचना एवं एमएसएमई नवनीत सहगल, सूचना निदेशक शिशिर, बाबा साहब भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजय सिंह, अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध भिक्षु संस्थान के अध्यक्ष भंते शांति मित्र सहित अन्य लोग मौजूद थे।


सपा का दलित प्रेम धोखा: निर्मल

इस मौके पर डॉ. भीमराव आंबेडकर महासभा ट्रस्ट के अध्यक्ष लालजी प्रसाद निर्मल ने कहा कि सपा का दलित प्रेम एक धोखा है। सपा ने जिस तरह से दलित महापुरुषों के नाम पर बने जिलों के नाम बदलने का काम किया है वह दलित वर्ग के खिलाफ  साजिश है। सपा के इन कृत्यों से उनका दलित हितैषी होने का दावा दलित वर्ग के गले नहीं उतर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed