फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Maal sub-station ranks worst in electricity bill collection; Rs 35 crore in bills remains outstanding.

Lucknow News: बिजली बिल जमा करने में सबसे फिसड्डी माल उपकेंद्र, 35 करोड़ रुपये बिल बकाया

Sat, 17 Oct 2026 02:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Maal sub-station ranks worst in electricity bill collection; Rs 35 crore in bills remains outstanding.
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। अमौसी जोन में बिजली बिल की वसूली में माल उपकेंद्र सबसे पीछे है। यहां 23 हजार उपभोक्ताओं में से हर महीने महज 3,500 से 4,000 लोग ही बिल जमा करते हैं। इसके चलते उपकेंद्र पर करीब 35 करोड़ रुपये का बकाया हो गया है। वहीं, पूरे जोन में 75 हजार बकायेदारों हैं। इन पर 250 करोड़ रुपये की देनदारी है। राजस्व वसूली में खराब प्रदर्शन के चलते विभाग ने अब बकायेदारों के खिलाफ अभियान चलाने की तैयारी की है।
विज्ञापन

मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी संदीप भागिया ने बृहस्पतिवार को अमौसी जोन के राजस्व लक्ष्य की समीक्षा कर बकाया वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद शुक्रवार को मुख्य अभियंता रामकुमार टीम के साथ दोपहर करीब 12 बजे माल उपकेंद्र पहुंचे। उन्होंने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और उपभोक्ताओं के साथ बैठक कर बकाया बिल जमा करने की अपील की। मुख्य अभियंता ने कहा कि अब बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और जरूरत पड़ने पर बिजली कनेक्शन काटे जाएंगे। माल उपकेंद्र से कस्बे और आसपास के गांवों में बिजली आपूर्ति होती है। यहां 23 हजार उपभोक्ता हैं, लेकिन हर महीने केवल 15 फीसदी उपभोक्ता ही बिल जमा करते हैं।
विज्ञापन

गोसाईंगंज में 30 हजार पर 30 करोड़ बकाया
अधीक्षण अभियंता अविनाश कुमार के मुताबिक, अमौसी जोन में बकायेदारों में दूसरे नंबर पर गोसाईंगंज उपकेंद्र है। यहां 30 हजार उपभोक्ताओं पर 30 करोड़ रुपये का बिल बकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर शनिवार को लगेगा शिविर
माल उपकेंद्र पर प्रत्येक शनिवार को शिविर लगाया जाएगा। इसमें गलत बिजली बिलों को दुरुस्त कर जमा कराया जाएगा। बकायेदारों के कनेक्शन काटने और बिजली चोरी की जांच के लिए अभियान भी चलाया जाएगा। -रामकुमार, मुख्य अभियंता, अमौसी जोन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed