फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknw News: On suspicion of theft, two youths were tied to a tree and beaten, kicked and punched heavily, peo

Lucknow News : चोरी के शक में दो युवकों को पेड़ से बांधकर पीटा, जमकर बरसाए लात-घूंसे, वीडियो बनाते रहे लोग

Thu, 18 Jan 2024 10:49 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 18 Jan 2024 10:49 PM IST
सार

डीसीपी पश्चिम राहुल राज ने बताया कि सोशल मीडिया पर बंधक बनाकर मारपीट के वीडियो वायरल हुए थे। जिसकी जांच में पता चला कि घटना गौतम बुद्ध पार्क की है। चौक पुलिस मौके पर पहुंची।

विज्ञापन
Lucknw News: On suspicion of theft, two youths were tied to a tree and beaten, kicked and punched heavily, peo
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

लखनऊ में चौक स्थित गौतम बुद्ध पार्क में बृहस्पतिवार को चोरी के शक में दो युवकों को पेड़ से बांधकर पीटा गया। काफी देर तक दोनों पर लात-घूंसे बरसाए गए। वहां मौजूद सुरक्षाकर्मी व अन्य लोग उन्हें बचाने के बजाय वीडियो बनाते रहे। कुछ देर में वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए तो पुलिस ने संज्ञान लेकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन


डीसीपी पश्चिम राहुल राज ने बताया कि सोशल मीडिया पर बंधक बनाकर मारपीट के वीडियो वायरल हुए थे। जिसकी जांच में पता चला कि घटना गौतम बुद्ध पार्क की है। चौक पुलिस मौके पर पहुंची। वीडियो के जरिये वहां काम कर रहे तीन मजदूरों सीतापुर के देवरिया कलां निवासी मोहम्मद एहतेशाम, लहरपुर के मोहम्मद सैफ और मुरादाबाद के सौरभ सागर को पकड़ा गया। तीनों के खिलाफ शांतिभंग की धारा में कार्रवाई की गई। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि नशे के लती दो युवक वहां आए थे। कपड़े व अन्य चीजें चुराने के शक में दोनों को पेड़ से बांधकर पीटा था।
विज्ञापन


हाथ जोड़ मिन्नत करते रहे, आरोपी नहीं माने
वीडियो में साफ दिख रहा है कि दो युवकों को रस्सी के सहारे पेड़ से बांधा गया है। आसपास पांच-छह लोग भी खड़े हैं। आरोपी मारपीट कर गालीगलौज कर रहे हैं मगर लोग तमाशबीन बने हैं। वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों को पुलिस ने जमकर फटकारा। क्योंकि उन्होंने न तो युवकों को बचाया और न ही घटना की सूचना पुलिस को दी थी। मारपीट करने के कुछ देर बाद युवकों को छोड़ दिया था। जिसके बाद वह वहां से चले गए। दोनों पीड़ित युवक अभी तक पुलिस को नहीं मिले हैं। इसलिए केस दर्ज करने के बजाय शांतिभंग के तहत कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed