फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Young woman dies after falling from 10th-floor hotel room under suspicious circumstances.

लखनऊ: होटल की 10वीं मंजिल से गिरकर युवती की संदिग्ध हालात में मौत, कमरे में मौजूद साथी फरार

Mon, 12 Oct 2026 10:56 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, गोसाईगंज (लखनऊ)
अमर उजाला नेटवर्क, गोसाईगंज (लखनऊ) Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Mon, 12 Oct 2026 10:56 PM IST
सार

मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए। आधार कार्ड की मदद से परिजनों से संपर्क कर उन्हें घटना की जानकारी दी गई। एडीसीपी ने बताया कि युवती किन परिस्थितियों में नीचे गिरी, इसकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Lucknow: Young woman dies after falling from 10th-floor hotel room under suspicious circumstances.
दसवीं मंजिल से युवती के गिरने की सूचना पर पहुंचे एसीपी छानबीन करते हुए। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सुशांत गोल्फ सिटी के न्यू हजरतगंज स्थित ओमेक्स के होटल सेल्स्टियल मैन्योर की 10वीं मंजिल से गिरकर सोमवार शाम समरीन (24) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद उसके साथ होटल के कमरे में मौजूद युवक अवनीश कुमार भाग निकला। पुलिस हत्या, हादसे और आत्महत्या समेत सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

विज्ञापन


एडीसीपी दक्षिण रल्लापल्ली वसंथ कुमार ने बताया कि सोमवार शाम करीब सात बजे होटल के सिक्योरिटी इंचार्ज ने घटना की सूचना दी। जांच में पता चला कि समरीन चौक के हाता सूरत सिंह की निवासी थी, जबकि अवनीश सुलतानपुर के दोस्तपुर नगर पंचायत क्षेत्र के फिरोजपुर खुर्द का रहने वाला है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लिव-इन का खौफनाक अंत: एक साल पहले कारोबारी को मिली थी धमकी, इशारे पर नचाती थी श्रद्धा
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - फरार मॉडल प्रेमिका के घर मिली यौन संतुष्टि-यौनवर्धक सामग्री, दिल्ली के साथ इन जगहों पर दबिश दे रही पुलिस


दोनों ने सोमवार सुबह करीब 11:46 बजे होटल की 10वीं मंजिल पर कमरा नंबर 1037 में चेकइन किया था। शाम को समरीन कमरे से नीचे गिर गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए। आधार कार्ड की मदद से परिजनों से संपर्क कर उन्हें घटना की जानकारी दी गई। एडीसीपी ने बताया कि युवती किन परिस्थितियों में नीचे गिरी, इसकी जांच की जा रही है। परिजन अभी बयान देने की स्थिति में नहीं हैं।

लिफ्ट से नीचे आया, बाइक से भागा युवक
एसीपी गोसाईंगंज ऋषभ यादव ने बताया कि घटना के बाद अवनीश लिफ्ट से नीचे आया और बेसमेंट से एक अन्य व्यक्ति के साथ बाइक पर बैठकर चला गया। पुलिस उसके अचानक होटल से निकलने और समरीन से संबंधों की जानकारी जुटा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed