फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Wooden block found on railway line, suspicion of conspiracy... many trains affected

ट्रेन पलटाने की साजिश: रेलवे लाइन पर रखा मिला लकड़ी का टुकड़ा, साजिश की आशंका... जांच में जुटीं एजेंसियां

Wed, 16 Apr 2025 06:34 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 16 Apr 2025 06:34 PM IST
सार

मामले में रहीमाबाद थाने में आरपीएफ की ओर से एफआईआर दर्ज करवाई गई है। इससे कई ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। पुलिस व खुफिया एजेंसियां जांच में जुटी हैं।

विज्ञापन
Lucknow: Wooden block found on railway line, suspicion of conspiracy... many trains affected
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

रहीमाबाद में दिलावरनगर के पास अराजकतत्वों ने ट्रेन की पटरी पर लकड़ी का गुटका रख दिया। गाड़ी संख्या 05577 यूपी लोको से लकड़ी का गुटका टकरा गया। बुधवार को स्टेशन मास्टर रहीमाबाद ने आरपीएफ को मामले की सूचना दी। आरपीएफ की ओर से रहीमाबाद थाने में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। इस घटना के पीछे साजिश की आशंका जताई जा रही है। पुलिस की कई टीमें मामले की जांच कर रही हैं।

विज्ञापन


आरपीएफ में तैनात राजेश रंजन के मुताबिक जानकारी मिलने पर वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान वहां ट्रेन की पटरी के उत्तर दिशा में दोनों लाइनों के बीच एक लकड़ी का सूखा तना रखा था। इसकी लंबाई करीब ढाई फीट एवं मोटाई लगभग छह इंच थी। यही नहीं आम के पेड़ की हरी डालियां एवं एक नारंगी रंग का कपड़ा भी रखा था, जिस पर राम नाम छपा था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - नेशनल हेराल्ड केस: ईडी ऑफिस का घेराव करने जा रहे कांग्रेसियों की पुलिस से झड़प, सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 20 अप्रैल तक जारी रहेगा मौसम में उलटफेर, फिलहाल विक्षोभों का असर कम कर रहा है गर्मी


टीम ने डीएन लाइन चेक किया तो कुछ दूरी पर आम की और लकड़ियां भी रखी हुई मिलीं। टीम ने फौरन सारी लकड़ियों को हटाया। इसके बाद अधिकारियों को मामले की जानकारी दी गई। आरोप है कि रेलवे लाइन पर लकड़ी के तने को गाड़ी संख्या-05577 के लोको पायलट ने हटा दिया अन्यथा जान माल का नुकसान हो सकता था।

उधर, लकड़ियों को हटाने के दौरान सभी ट्रेनों को रोक दिया गया था। काफी देर तक बड़ी संख्या में ट्रेनें प्रभावित हुईं। इसकी वजह से यात्रियों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रकरण की जानकारी खुफिया एजेंसियों को दी गई है। बताया जा रहा है कि खुफिया एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं।

पुराने मामले में लग गई फाइनल रिपोर्ट
इसके पहले भी दिलावर नगर में ट्रेन की पटरियों पर लकड़ी का तना रखा गया था। इस मामले में एफआईआर भी दर्ज कराई गई थी। यही नहीं, एटीएस समेत कई एजेंसियों ने प्रकरण की जांच की थी। तब माना जा रहा था कि किसी ने ट्रेन पलटाने की साजिश रची है। हालांकि विवेचना के बाद मलिहाबाद पुलिस ने उस प्रकरण में फाइनल रिपोर्ट लगा दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed