फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Woman living in live-in relationship killed by hitting with grinding stone, was living separately fro

लखनऊ: लिव इन में रह रही महिला की सिलबट्टे से वारकर हत्या, पति से कुछ सालों से रह रही थी अलग

Thu, 28 Nov 2024 07:31 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 28 Nov 2024 07:31 AM IST
सार

Murder in Lucknow: लखनऊ के बीबीडी इलाके में एक टेंपो चालक ने अपनी लिव इन पार्टनर की हत्या कर दी। इसके बाद वह भाग निकला। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
Lucknow: Woman living in live-in relationship killed by hitting with grinding stone, was living separately fro
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीबीडी इलाके में रहने वाले एक टेंपो चालक ने सिलबट्टे से मंगलवार रात साथ में रहने वाली महिला की सिर व चेहरे पर वारकर हत्या कर दी और भाग निकला। मकान मालिक ने महिला के पति को जानकारी दी। पति की तहरीर पर पुलिस ने टेंपो चालक के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


आठ साल से पति से अलग रह रही थीं अंजलि
सीतापुर के बाड़ी सिधौली के रहने वाले विजय वाल्मीकि संविदा पर सफाई कर्मी हैं। वे पांच बच्चों संग चिनहट स्थित गोयल अपार्टमेंट के पास रहते हैं। विजय के मुताबिक पत्नी अंजलि वाल्मीकि (42) बीत आठ साल से सीतापुर फरिश्तीपुर निवासी टेंपो चालक देवा के साथ बीबीडी स्थित नेवाजपुर में किराए के मकान में लिवइन में रह रही थीं। विजय व अंजलि के पांच बच्चे राजा, मुस्कान, कोमल, शीलू व आदित्य हैं। मुस्कान व कोमल की शादी हो चुकी है, जबकि शीलू मां के साथ रह रही थी। वह नवरात्र पर बहन के घर सीतापुर मछरेटा गई है। अंजलि अयोध्या हाईवे स्थित हिंद अस्पताल में सफाईकर्मी का काम करती थीं।
विज्ञापन


मकान मालकिन ने झगड़ा होते देखा था, समझाया भी था
एसीपी विभूतिखंड राधा रमण ने बताया कि मंगलवार शाम अंजलि की मकान मालकिन जब काम से घर पहुंची तो अंजलि व देवा के बीच झगड़ा हो रहा था। उन्होंने दोनों को झगड़ा न करने की बात कही और अपने कमरे में चली गईं। कुछ ही देर के बाद अंजलि के चीखने की आवाज उन्हें सुनाई दी। वह अंजलि के कमरे पहुंची तो देवा भागते दिखा। कमरे में जाकर देखा तो अंजलि खून से लथपथ पड़ी थीं, उसके सिर व चेहरे पर चोट के निशान थे। पास में ही खून से सना सिलबट्टा पड़ा था। मकान मालकिन के बेटे ने अंजलि के पति को खबर दी। विजय व उनके बेटे मौके पर पहुंचे, पर तब तक अंजलि की मौत हो चुकी थी। बीबीडी पुलिस ने जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया। इसके बाद अंजलि के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्ट मैरिज की बात कह रही थी अंजलि, देवा राजी नहीं था
पुलिस को जांच में पता चला है कि अंजलि की दोनों बेटियों की शादी के बाद से देवा उन पर गांव साथ चल कर रहने का दबाव डाल रहा था। देवा यह तर्क दे रहा था कि वह 1500 रुपये प्रतिमाह कमरा का किराया नहीं दे पा रहा है। अंजलि गांव जाने से पहले देवा से कोर्ट मैरिज करने के लिए कह रही थी। इसी को लेकर दोनों के बीच कई दिनों से विवाद चल रहा था। एसीपी का कहना है कि इसी विवाद के चलते देवा ने अंजलि की हत्या कर दी। पुलिस ने अंजलि के पति की तहरीर पर देवा के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। टीमें, आरोपी की तलाश में जुटी है। पुलिस के सूत्र बताते हैं कि आरोपी देवा के भाई को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed