फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: With the spirit of sacrifice, lakhs of Muslims offered prayers on Eid-ul-Adha

Lucknow:कुर्बानी के जज्बे के साथ लाखों मुसलमानों ने अदा की ईद-उल-अजहा की नमाज, अमन, भाईचारे के लिए मांगी दुआएं

Sat, 07 Jun 2025 03:58 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 07 Jun 2025 03:58 PM IST
सार

राजधानी लखनऊ की अलग-अलग मस्जिदों में कुर्बानी के जज्जे के साथ लाखों मुसलमानों ने ईद उल अजहा की नमाज अदा की और देश व प्रदेश में अमन, भाईचारे, बेरोजगारी दूर होने के साथ ही बारिश के लिए दुआ मांगी।

विज्ञापन
Lucknow: With the spirit of sacrifice, lakhs of Muslims offered prayers on Eid-ul-Adha
देश की अमन और शांति के लिए दुआएं की। - फोटो : amar ujala

विस्तार

हजरत इब्राहिम अलै. की अजीम कुर्बानी को याद करते हुए शनिवार को लाखों मुसलमानों ने ईद-उल-अजहा की नमाज अकीदत से अदा की। शहर की तमाम मस्जिदों और ईदगाहों में कुर्बानी के जज्बे के साथ अल्लाह की बारगाह में सजदा कर अपने रब के सर्वशक्तिमान होने का इकरार किया गया।

विज्ञापन


ईदगाह और टीले वाली मस्जिद में हजारों की तादात में मुसलमान नमाज में शामिल हुए। वहीं, शिया समुदाय ने आसिफी मस्जिद में नमाज अदा की। देश व प्रदेश में अमन, भाईचारे, बेरोजगारी दूर होने के साथ ही बारिश के लिए दुआ मांगी गई। नमाज के बाद मुसलमानों ने अल्लाह की राह में कुर्बानी देकर हजरत इब्राहिम अलै. और हजरत इस्माइल अलै. की कुर्बानी की याद को ताजा किया। पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने ईदगाह पहुंच कर ईद-उल-अजहा की मुबारकबाद दी। 
विज्ञापन


ईद-उल-अजहा पैगंबर हजरत इब्राहिम अलै. की उस अजीम कुर्बानी की याद दिलाता है जिसमें उन्होंने अल्लाह के हुक्म से अपने प्यारे बेटे हजरत इस्माईल अलै. की सहमति से उनकी कुर्बानी देने से भी पीछे नहीं हटे। उसी कुर्बानी की याद में ईद-उल-अजहा का त्योहार अकीदत के साथ मनाया गया। ऐशबाग ईदगाह, आसिफी मस्जिद और टीले वाली मस्जिद में सबसे बड़ी जमात में नमाज अदा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐशबाग ईदगाह में मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने ईद-उल-अजहा की नमाज अदा कराई। खुतबे से पहले मौलाना फरंगी महली ने हजरत इब्राहिम अलै. की कुर्बानी पर रोशनी डाली। वहीं आसिफी मस्जिद में मौलाना सरताज हैदर ने मौलाना कल्बे जवाद की मौजूदगी में नमाज अदा कराई। खुतबे से पहले मौलाना कल्बे जवाद नकवी ने कुर्बानी और हज की फजीलत व अहमियत बताई।


टीले वाली मस्जिद में नमाज की इमामत मौलाना फजलुल मन्नान रहमानी ने की। नमाज से पहले मौलाना ने मुसलमानों से समाज की बुराईयों का खात्मा करने के साथ ही आपसी इत्तेहाद और अमन कायम रखने पर जोर दिया। वहीं, दरगाह शाहमीना शाह मस्जिद, गोमती नगर, खदरा सहित शहर की तमाम ईदगाह और मस्जिदों में लाखों लोगों ने ईद उल अजहा की नमाज अदा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed