फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow will get five new police station

लखनऊ को मिलेंगे पांच नए थाने

Wed, 04 Aug 2021 01:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
lucknow will get five new police station
लखनऊ। कमिश्नरेट क्षेत्र में आबादी लगातार बढ़ रही है। नए इलाकों में आवासीय परिसर बढ़ने और अपराध पर नियंत्रण के लिए कमिश्नरेट क्षेत्र में पांच नए थानों का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था जिस पर शासन ने सहमति दे दी है। इसके लिए जमीन की तलाश की जा रही है। नोटिफिकेशन के लिए जिलाधिकारी को भी पत्र भेजा गया है। जमीन की तलाश की जा रही है। थानों के लिए कुछ जमीनों को चिह्नित कर लिया गया है। इसका जल्द ही नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा। इसके बाद कमिश्नरेट क्षेत्र में कुल 45 थाने हो जाएंगे। नए थानों के निर्माण के बाद लोगों को अपनी फरियाद करने में सहूलियत होगी।
विज्ञापन

लखनऊ में जनवरी 2020 में कमिश्नरेट प्रणाली लागू की गई। इस नई व्यवस्था के शुरू होते ही दो थानों सुशांत गोल्फ सिटी और गोमतीनगर विस्तार बनाया गया। ये दोनों थाने नई विकसित होने वाली कॉलोनियों की सुरक्षा के मद्देनजर बनाए गये। इसके बाद भी कमिश्नरेट में कई और थानों की मांग है। पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने पांच नए थाने बनाने का प्रस्ताव भेजा। एक महीने पहले भेजे गये प्रस्ताव में चिनहट, हसनगंज, मड़ियांव, सरोजनीनगर और काकोरी में ज्यादा आबादी होने के कारण इन थानों की प्रमुख चौकियों को थाने में तब्दील करने का प्रस्ताव रखा गया। इसमें चिनहट की सबसे बड़ी पुलिस चौकी बीबीडी को नया थाना बनाने का प्रस्ताव शामिल था। इसके अलावा सरोजनीनगर से बिजनौर, हसनगंज का मदेयगंज, मड़ियांव का शेरपुर और काकोरी का दुबग्गा पुलिस चौकी को नया थाना बनाये जाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।
विज्ञापन

कम होगा पांच थानों का दायरा
नए थानों के निर्माण के प्रस्ताव के बाद पांच थानों का दायरा कम हो जाएगा। वहीं इनकी पुलिस चौकियां भी कम होंगी। अब तक चिनहट थानाक्षेत्र में करीब 4 लाख की आबादी पर 7 पुलिस चौकी हैं। वहीं मड़ियांव की आबादी करीब 3 लाख और सात पुलिस चौकी है। सरोजनीनगर में 2.5 लाख की आबादी और पांच पुलिस चौकी है। हसनगंज में तीन चौकियां और 7 लाख की आबादी है। काकोरी में चार पुलिस चौकियां व 4 लाख की आबादी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनसंख्या व अपराध के आधार पर बढ़े थाने
पुलिस कमिश्नरेट में आधा दर्जन से अधिक थानों की जनसंख्या और उसमें होने वाले अपराध की वारदात को देखते हुए नए थानों का निर्माण किया जा रहा है। नए थानों के बन जाने के बाद से पुलिस की मुस्तैदी को और मजबूती मिलेगी। यह नए थाने वहां बन रहे है जिन थानों में आबादी तीन लाख से अधिक और अपराध के मामले सबसे अधिक संवेदनशील है। इसमें ज्यादा हसनगंज, जहां सिर्फ तीन चौकियां है। लेकिन वहां की जनसंख्या करीब 7 लाख है। मानक के आधार पर दस हजार लोगों पर भी पुलिस कर्मी नहीं उपलब्ध हो पा रहे हैं।
बीबीडी और मदेयगंज होंगे महत्वपूर्ण थाने
नए पांच थानों में चिनहट का बड़ा हिस्सा और बाराबंकी के सीमावर्ती इलाकों को मिलाकर बीबीडी नया थाना बनाया जा रहा है। यह नया थाना नये आवासीय बस्ती और सीमावर्ती इलाके के कारण महत्वपूर्ण रहेगा। वहीं हसनगंज की सबसे बड़ी चौकी मदेयगंज घनी आबादी के लिहाज से सबसे महत्वपूर्ण रहेगी। यह थाना सबसे संवेदनशील रहेगा। इसके अलावा काकोरी के दुबग्गा के आसपास के इलाकों को जोड़कर नया थाना बनाया जाएगा। सरोजनीनगर से बिजनौर व उसके आसपास के इलाके नये थाने का हिस्सा बनेंगे। इसके लिए जमीन भी चिह्नित कर ली गई है। मड़ियांव के शेरपुर के लिए अजीजनगर, घैला और आईआईएम रोड के आसपास के इलाके को शामिल किया जा रहा है। हरदोई का मुख्य मार्ग होने केकारण यह थाना भी अहमियत रखेगा। करीब डेढ़ साल पहले गोमतीनगर विस्तार और सुशांत गोल्फ सिटी थाने की नींव पड़ी थी। सुशांत गोल्फ सिटी में गोसाईंगंज व पीजीआई का कुछ हिस्सा जोड़ा गया था। वहीं गोमतीनगर विस्तार में गोमतीनगर व चिनहट के कुछ हिस्सो को जोड़ा गया था।

जमीन को चिह्नित करने का काम किया जा रहा
नए थानों के लिए जमीन का काम चल रहा है। शासन ने सहमति दे दी है। जिलाधिकारी को पत्र भेजा गया था। जमीन को चिह्नित करने का काम किया जा रहा है। जिलाधिकारी कार्यालय से जमीन व अन्य कुछ मामलों की कार्रवाई पूरी होते ही नए थानों को सक्रिय कर दिया जाएगा।
- डीके ठाकुर, पुलिस कमिश्नर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed