{"_id":"6a21dba1455453fe5b05f6b1","slug":"lucknow-university-students-protest-continues-unheard-on-third-day-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1768644-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: लविवि में धरने पर बैठे छात्रों की तीसरे दिन भी सुनवाई नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: लविवि में धरने पर बैठे छात्रों की तीसरे दिन भी सुनवाई नहीं
विज्ञापन
लविवि
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में निष्कासित छात्रों के समर्थन में चल रहा धरना-प्रदर्शन बृहस्पतिवार को लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। प्रदर्शनकारी छात्रों का आरोप है कि विवि प्रशासन ने अब तक उनसे किसी प्रकार की वार्ता शुरू नहीं की है। छात्रों के आंदोलन को विभिन्न छात्र संगठनों और महाविद्यालयों का भी समर्थन मिल रहा है।
लविवि की ओर से तीनों निष्कासित छात्रों प्रेम प्रकाश यादव, शशि प्रकाश और हर्षित शुक्ला की बहाली की मांग को लेकर विवि परिसर के गेट नंबर एक पर धरना दिया जा रहा है। इन छात्रों को 28 अप्रैल को कुलपति कार्यालय के बाहर फीस वृद्धि के विरोध में प्रदर्शन की घटना के बाद निष्कासित किया गया था। प्रदर्शनकारी छात्रों ने निष्कासन आदेश वापस लेने के साथ ही हाल में हुई शुल्क वृद्धि, विश्वविद्यालय की शुल्क संरचना में कथित अनियमितताओं और छात्र हितों से जुड़े अन्य मुद्दों को भी उठाया है।
बृहस्पतिवार को जय नारायण पीजी कॉलेज (केकेसी) के छात्र भी आंदोलन में शामिल हुए। छात्रों ने परीक्षा परिणामों में कथित अनियमितताओं और शिकायत उठाने पर छात्रों के साथ अनुचित व्यवहार किए जाने का आरोप लगाया। डीएवी कॉलेज, सिटी अकादमी और नेशनल पीजी कॉलेज के छात्रों ने भी आंदोलन को समर्थन दिया। इस बीच छात्र संघ के पूर्व पदाधिकारी और कांग्रेस के पूर्व एनएसयूआई नेता दीपक सिंह ने धरना स्थल पहुंचकर छात्रों के प्रति एकजुटता जताई।