फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow university document verification

लविवि: पीजी कोर्सों का डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन आज से

Fri, 21 Oct 2022 01:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
lucknow university document verification
लखनऊ। लविवि की सत्र 2022-23 की परास्नातक प्रवेश प्रक्रिया के क्रम में शुक्रवार से पीजी कोर्साें के प्रवेशित विद्यार्थियों का डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन शुक्रवार से शुरू होगा। विवि प्रशासन के अनुसार, जिन विद्यार्थियों की च्वॉइस फिलिंग, सीट अलॉटमेंट और फीस जमा करने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, वे प्रोविजनल अलॉटमेंट लेटर के साथ संबंधित विभाग में डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन के लिए 21-22 अक्तूबर को संपर्क करें।
विज्ञापन

दूसरी तरफ बृहस्पतिवार को नौ और कोर्सों की सकंड कटऑफ जारी कर दी गई है। इसके अभ्यर्थी 22 अक्तूबर शाम चार बजे तक अपना सीट कंफर्मेशन शुल्क जमा कर सकेंगे। प्रवेश समन्वयक प्रो. पंकज माथुर ने बताया कि एलएलएम, एमए पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, एमए सोशल वर्क, एमए एंथ्रोपोलॉजी, एमएससी एंथ्रोपोलॉजी, एमएससी मैथ्स, एमएससी फिजिक्स, एमएससी जुलॉजी, एमए साइकोलॉजी की सेकंड कटऑफ जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी वेबसाइट पर इसे अपनी लॉगिन आईडी से देख सकते हैं। जिन विद्यार्थियों को सीट अलॉट हो गई है, वे 22 अक्तूबर तक फीस जमा कर दें।
विज्ञापन

एमबीए की कंप्लीट मेरिट लिस्ट में बदलाव
लविवि की ओर से जिन कोर्सों की मेेरिट लिस्ट जारी कर उसकी च्वॉइस फिलिंग शुरू कर दी गई है, उसमें अचानक बदलाव करने को लेकर विद्यार्थियों ने सवाल खड़े किए हैं। विवि प्रशासन ने 18 अक्तूबर को एमबीए-एमटीटीएम की कंप्लीट मेरिट लिस्ट जारी की थी। छात्रों को 20 अक्तूबर तक च्वॉइस फिलिंग करनी थी। अभ्यर्थियों ने बताया कि बृहस्पतिवार को मेरिट लिस्ट में बदलाव हो गया। मेरिट लिस्ट बदल गई। इससे पहले एमकॉम में भी ऐसा किया गया था। वहीं प्रवेश समन्वयक प्रो. पंकज माथुर ने कहा कि कुछ विद्यार्थियों ने अपने यूजी के नंबर बाद में अपलोड किए थे जिसकी वजह से इसमें बदलाव हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed