फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow university administration issue exam list pg courses

लविविः कई और पीजी कोर्सों का कार्यक्रम जारी

Sat, 12 Feb 2022 01:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Lucknow university administration issue exam list pg courses
लखनऊ विवि ने कई पीजी कोर्सो का परीक्षा कार्यक्रम किया जारी। (फोटो ः प्रतीकात्मक) - फोटो : ??? ?????
लखनऊ विश्वविद्यालय प्रशासन ने परास्नातक के कई और कोर्सों का परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसके अनुसार एमए-एमएससी योगा तीसरे सेमेस्टर (नियमित, बैक पेपर व इंप्रूवमेंट) की परीक्षा 19 फरवरी से 3 मार्च तक सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होंगी।
विज्ञापन

एमए ह्यूमन कांसियसनेस एंड यौगिक साइंसेज तीसरे सेमेस्टर (नियमित, बैक पेपर व इंप्रूवमेंट) की परीक्षा 19 फरवरी से 5 मार्च तक होंगी। विस्तृत कार्यक्रम विवि की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।
विज्ञापन

एमएससी रिन्यूवेबल एनर्जी तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा 21 फरवरी से 3 मार्च तक और एमएससी रिन्यूवेबल एनर्जी तीसरे सेमेस्टर (ओल्ड कोर्स) इंप्रूवमेंट की परीक्षा 26 फरवरी को दोपहर 2 से 5 बजे तक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमएससी बॉटनी तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा 21 से 26 फरवरी तक , एमएससी माइक्रोबायोलॉजी तीसरे सेमेस्टर की 21 फरवरी से दो मार्च तक, एमएससी प्लांट साइंस तीसरे सेमेस्टर की 21 से 26 फरवरी तक और इंटर डिपार्टमेंटल थ्योरी परीक्षा तीसरे सेमेस्टर की 18 फरवरी को आयोजित की जाएगी।
परीक्षा नियंत्रक विद्यानंद त्रिपाठी के अनुसार मास्टर ऑफ टूरिज्म एंड ट्रेवेल मैनेजमेंट तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा 19 से 28 फरवरी तक प्राचीन इतिहास विभाग में और प्रैक्टिकल व वाइवा 2 मार्च को इंस्टीट्यूट ऑफ टूरिज्म स्टडीज सेकंड कैंपस में होगी।
मास्टर ऑफ टूरिज्म एंड मैनेजमेंट तीसरे सेमेस्टर (बैक पेपर, ओल्ड कोर्स) की परीक्षा 19 फरवरी से 2 मार्च तक, बीबीए टूरिज्म तीसरे सेमेस्टर (रेगुलर, बैक पेपर व छूटे छात्रों) की परीक्षा 19 फरवरी से 2 मार्च तक, बीबीए टूरिज्म पांचवें सेमेस्टर (रेगुलर, बैक पेपर व छूटे छात्रों) की परीक्षा 18 से 26 फरवरी तक प्राचीन इतिहास विभाग में और प्रैक्टिकल व वाइवा 4 मार्च को इंस्टीट्यूट ऑफ टूरिज्म स्टडीज सेकंड कैंपस में होगा।
इसी क्रम में एमए अर्थशास्त्र तीसरे सेमेस्टर (सीबीसीएस) की परीक्षा 17 से 28 फरवरी तक, एमए अर्थशास्त्र तीसरे सेमेस्टर (छूटे छात्रों, बैक पेपर व इंप्रूवमेंट) की परीक्षा 19 फरवरी से चार मार्च तक आयोजित होंगी।
दूसरी तरफ बीएससी एग्रीकल्चर तीसरे सेमेस्टर (ओल्ड कोर्स के बैक पेपर व इंप्रूवमेंट) की परीक्षा 25 फरवरी से 15 मार्च तक , बीएससी एग्रीकल्चर ऑनर्स तीसरे सेमेस्टर (न्यू, नियमित) की परीक्षा 25 फरवरी से 26 मार्च तक, बीएससी एग्रीकल्चर ऑनर्स पांचवें सेमेस्टर (नियमित, बैक पेपर, इंप्रूवमेंट, छूटे छात्रों) की परीक्षा 26 फरवरी से 21 मार्च तक, बीएससी एग्रीकल्चर ऑनर्स सातवें सेमेस्टर (नियमित, बैक पेपर, इंप्रूवमेंट, छूटे छात्रों) की परीक्षा 26 फरवरी से 14 मार्च तक आयोजित होंगी।

21 फरवरी तक भरें परीक्षा फार्म
लखनऊ विवि प्रशासन ने विषम सेमेस्टर यूजी, पीजी, मैनेजमेंट, विधि व डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के पहले सेमेस्टर के विद्यार्थियों के नियमित, बैक पेपर व छूटे छात्रों के परीक्षा फार्म भरने की तिथि 21 फरवरी तक बढ़ा दी है। परीक्षा नियंत्रक विद्यानंद त्रिपाठी के अनुसार परीक्षा फार्म ऑनलाइन विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर भरे जाएंगे। उन्होंने कहा कि विवि के विद्यार्थी परीक्षा फार्म भरकर 23 फरवरी तक अनिवार्य रूप से जमा करेंगे। वहीं लखनऊ, रायबरेली व सीतापुर के सहयुक्त कॉलेज 23 फरवरी तक और हरदोई व लखीमपुर के 24 फरवरी तक विश्वविद्यालय में परीक्षा फार्म जमा करना सुनिश्चित करेंगे। इसी क्रम में विषम सेमेस्टर तीसरे, पांचवें, सातवें व नवें सेमेस्टर के विद्यार्थी अपना प्रवेश शुल्क डीन/हेड के माध्यम से लॉगिन से ऑनलाइन 15 फरवरी तक जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed