फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Two sipahi suspended for carelessness on duty.

Lucknow: बंदियों को मौज-मस्ती करा रहे दो सिपाही निलंबित, शाम को घूमने निकल जाते थे जेल में बंद सजायाफ्ता

Thu, 01 Aug 2024 10:23 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 01 Aug 2024 10:23 AM IST
सार

बंदी पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में मोबाइल और लैपटॉप का इस्तेमाल कर रहे थे। जांच की तो पता चला कि करीब 50-60 बंदी शाम पौने छह बजे तक बाहर घूम रहे थे।

विज्ञापन
Lucknow: Two sipahi suspended for carelessness on duty.
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जेल से पेशी पर कोर्ट आए बंदियों को मौज-मस्ती करा रहे दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है। यही नहीं इन्हें जिले से हटाने की भी तैयारी है। सेंट्रल बार के अध्यक्ष और महासचिव ने पत्र जारी कर बताया कि बुधवार को बार के पदाधिकारी बार की बिल्डिंग का औचक निरीक्षण कर रहे थे। शाम साढ़े पांच बजे बिल्डिंग के द्वितीय तल की गैलरी में पहुंचे तो पुलिसकर्मी और बंदी बैठे मिले। बंदी मोबाइल व लैपटॉप का उपयोग कर रहे थे।

विज्ञापन


पदाधिकारियों ने उनसे पूछा कि कोर्ट का समय समाप्त होने के यहां किस मकसद से बैठे हो तो कोई जवाब नहीं दे सके। यही नहीं पदाधिकारियों ने जब लॉकअप की जांच की तो पता चला कि करीब 50-60 बंदी शाम पौने छह बजे तक बाहर घूम रहे थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - ये करतूत तहजीब के शहर पर दाग है..., छात्र ने कहा, घटना से आहत हूं, उसकी दोस्त को सदमा लगा है
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - गोमती नगर में सरेराह युवती से अभद्रता मामले में अब तक चार गिरफ्तार, वीडियो से हुई पहचान


इस पर पदाधिकारियों ने जिला जज, सीजेएम, संयुक्त निदेशक अभियोजन को मामले की जानकारी दी। इसके बाद ड्यूटी में लापरवाही के मामले में पुलिसलाइन में तैनात हेड कॉन्स्टेबल धर्मेंद्र नायक और कमलेश को डीसीपी लाइन ने निलंबित कर दिया है। साथ ही दोनों को जिले से हटाने के लिए पत्राचार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed