{"_id":"60e1c3ee8ebc3e3bbb4bb4c0","slug":"lucknow-two-ados-have-been-booked-for-delay-in-handover-handover-of-community-toilets-to-shgs","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ : एसएचजी को सामुदायिक शौचालय हैंडओवर कराने में देरी पर दो एडीओ नपे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ : एसएचजी को सामुदायिक शौचालय हैंडओवर कराने में देरी पर दो एडीओ नपे
Sun, 04 Jul 2021 07:51 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sun, 04 Jul 2021 07:51 PM IST
विज्ञापन
सस्पेंड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन ने स्वयं सहायता समूहों को सामुदायिक शौचालय हैंडओवर कराने में देरी पर पंचायतीराज विभाग के दो सहायक विकास अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। इनमें एक एडीओ पचंायत बागपत व दूसरे बुलंदशहर के हैं। इनके खिलाफ जांच बैठा दी गई है।
विज्ञापन
पंचायतीराज विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि उपनिदेशक मेरठ मंडल ने बागपत जिले के विकास खंड बिनौली के एडीओ पंचायत रणधौल सिंह व बुलंदशहर जिले के जहांगीराबाद विकास खंड के एडीओ पंचायत राजकुंवर के खिलाफ विभिन्न आरोपों में अनुशासनिक कार्रवाई की संस्तुति की थी। इन अधिकारियों के खिलाफ सामुदायिक शौचालय को स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) को हैंडओवर कराकर प्रथम किश्त का भुगतान न कराने सहित कई सात-सात आरोप लगाए गए हैं।
विज्ञापन
निदेशक पंचायतीराज किंजल सिंह ने दोनों ही अधिकारियों को निलंबित कर पंचायतीराज निदेशालय से संबद्ध कर दिया है। राजकुंवर पर लगाए गए आरोपों की जांच निदेशालय में उप निदेशक (पंचायत) एसएन सिंह को सौंपी गई है। इसी तरह रणधौल पर लगाए आरोपों की जांच निदेशालय में उप निदेशक स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण योगेंद्र कटियार को सौंपी गई है।
विज्ञापन