फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: The criminal who committed robbery in Gudamba was arrested in an encounter, shot in the leg; The inci

लखनऊ: गुडंबा में डकैती डालने वाला बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली; 28 नवंबर को हुई थी वारदात

Sat, 01 Feb 2025 07:09 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 01 Feb 2025 07:09 AM IST
सार

Encountere in lucknow : लखनऊ में 28 नवंबर को परिवार को बंधक बनाकर डकैती डालने वाले बदमाश की पुलिस से शुक्रवार की देर रात मुठभेड़ हो गई । 

 

विज्ञापन
Lucknow: The criminal who committed robbery in Gudamba was arrested in an encounter, shot in the leg; The inci
देर रात पुलिस के साथ हुई मुठभेड़। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गुडंबा में 28 नवंबर को कार एजेंसी कर्मी व उनके परिवार को मकान में बंधक बनाकर डकैती डालने वाले दो बदमाशों से शुक्रवार रात रजौली नहर के पास पुलिस मुठभेड़ हो गई। बाराबंकी के घुंघटैर निवासी सैफ के दाएं पैर में गोली लगी है। वहीं, इसका साथी हलीम भाग निकला। पुलिस इसकी तलाश में जुटी हुई है।

विज्ञापन


एडीसीपी नॉर्थ जितेंद्र दुबे के मुताबिक गुडंबा में रजौली नहर के पास शुक्रवार रात इंस्पेक्टर गुडंबा प्रभातेश पुलिस टीम के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी उन्हें बाइक से सैफ व हलीम आते दिखे। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, मगर सैफ ने असलहे से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में सैफ के दाएं पैर में गोली लग गई। पुलिस को इसके पास से घटना में इस्तेमाल बाइक, तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है।
विज्ञापन


मामले में चार बदमाश हो चुके हैं गिरफ्तार
28 नवंबर को सींवा गांव निवासी कार एजेंसी कर्मचारी श्रीराम रावत उर्फ सूरज के में नकाबपोश बदमाशों ने डकैती डाली थी। श्रीराम व उनके परिवार को बंधक बना कर जेवर और नकदी लूट कर बदमाश भाग निकले थे। पुलिस ने वारदात में शामिल पैकरामऊ निवासी चांद बाबू उर्फ चंदू, नुरुल, भाखामऊ निवासी फाजिद और अजरामऊ निवासी समीर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं पुलिस इनके भागे चल रहे साथी सैफ व हलीम की तलाश में जुटी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed