फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow Supergiants will look to improve their home record

Lucknow News: घर पर रिकॉर्ड सुधारना चाहेगी लखनऊ सुपरजायंट्स

Fri, 15 May 2026 02:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Lucknow Supergiants will look to improve their home record
इकाना में अभ्यास करते एलएसजी और सीएसके के खिलाड़ी।
लखनऊ। मौजूदा आईपीएल सत्र में लगातार चार मुकाबले हारने का अनचाहा रिकॉर्ड बनाने वाली लखनऊ सुपरजांट्स का लक्ष्य इकाना स्टेडियम में अपना प्रदर्शन सुधारने का होगा। इकाना में खेले गए पिछले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू के खिलाफ यहां जीत दर्ज करने के बाद टीम का उत्साह बढ़ा है।
विज्ञापन

ऐसे में लखनऊ की टीम इकाना स्टेडियम में होने वाले अगले दो मुकाबलों में जीत दर्ज करके ट्रैक रिकॉर्ड को बेहतर करने का प्रयास करेगी। टीम को पहले शुक्रवार को चेन्नई का सामना करना है और इसके बाद 23 मई को टीम की भिड़ंत पंजाब किंग्स से होगी।
विज्ञापन

घरेलू मैदान में लगातार हार मिलने पर टीम के हेड कोच जस्टिन लैंगर ने इकाना की पिच की तुलना पर्थ की शानदार विकेट से करते हुए कहा कि उनके खिलाड़ी यहां की उछाल भरी पिच से तालमेल नहीं बैठा सके। इस कारण टीम को यहां अधिकतर मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा। बंगलूरू के खिलाफ हुए मुकाबले में एलएसजी के बल्लेबाज यहां के विकेट को पढ़ने में सफल रहे, जिसकी बदौलत टीम के खाते में पहली जीत दर्ज हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अर्जुन को मिल सकता है मौका

प्लेऑफ की होड़ से बाहर हो चुकी एलएसजी की टीम अब बेंच पर बैठे खिलाड़ियों को भी आजमाना चाहेगी। टीम प्रबंधन आने वाले मुकाबलों में बदलाव कर सकता है ताकि अगले साल होने वाले सत्र की तैयारी अभी से की जा सके। इनमें अर्जुन तेंदुलकर का नाम सबसे आगे हैं, जो तेज गेंदबाजी के अलावा उपयोगी बल्लेबाजी भी कर सकते हैं। ऐसे में उन्हें चेन्नई के खिलाफ खेलने का मौका मिल सकता है। इसके अलावा टीम के एक और पेसर और लखनवी तेज गेंदबाज नमन तिवारी का नाम भी लिया जा रहा है। यूपी टी-20 लीग में अपनी तेजी और स्विंग से प्रभावित करने वाले 20 साल के तेज गेंदबाज अंडर-19 विश्वकप में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। एलएसजी में आने से पहले नमन नेट्स बॉलर के रूप में काफी समय से जुड़े हुए हैं। इसके बाद मिनी ऑक्शन में एलएसजी प्रबंधन ने उन्हें एक करोड़ में अपनी टीम में शामिल किया।

चोटों के चलते टीम का संतुलन बिगड़ा: फ्लेमिंग

सीएसके के कोच स्टीफेन फ्लेमिंग ने कहा कि चोटों ने टीम का संतुलन बिगाड़ा। इकाना स्टेडियम में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने तेज गेंदबाज जेमी ओवर्टन के चोटिल होने को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि तेज रफ्तार गेंदबाजों में चोट का खतरा हमेशा अधिक रहता है। महंगे खिलाड़ियों को लेकर उन्होंने कहा कि सिर्फ बड़ी कीमत से कोई खिलाड़ी तुरंत तैयार नहीं हो जाता और युवा खिलाड़ियों को सही समय पर अवसर दिए जाएंगे। फ्लेमिंग ने टीम की वापसी पर संतोष जताते हुए कहा कि लगातार हार के बाद टीम ने शानदार वापसी की है। उन्होंने भरोसा जताया कि डेवाल्ड ब्रेविस और शिवम दुबे जैसे खिलाड़ी टीम को मजबूत अंत दिलाने में अहम भूमिका निभाएंगे।

प्लेऑफ से बाहर होना निराशाजनक: कार्ल क्रो

एलएसजी के स्पिन गेंदबाजी कोच कार्ल क्रो ने मुकाबले की पूर्व संध्या पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि टीम का प्लेऑफ से बाहर होना निराशाजनक है, लेकिन अब भी तीन मुकाबले बाकी हैं और खिलाड़ी फ्रेंचाइजी के सम्मान के लिए पूरी ताकत से खेलेंगे। उन्होंने कहा कि टीम अपने घरेलू मैदान की लाल और काली मिट्टी वाली पिचों को सही ढंग से समझ नहीं सकी। उनके अनुसार कई मैचों में गेंदबाजी अच्छी रही तो बल्लेबाजी विफल हुई। कहा कि अब टीम अगले सीजन के लिए स्पष्ट योजना के साथ आगे बढ़ेगी। क्रो ने टीम के स्पिन विभाग की तारीफ करते हुए कहा कि आने वाले 12 महीने खिलाड़ियों के विकास के लिए अहम होंगे। उन्होंने कहा कि अनुभवी स्पिनर अपनी चतुराई से मैच का रुख बदलना जानते हैं।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed