फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow-sultanpur route trains will be cancelled from fourteen may

बेगमपुरा, हिमगिरि समेत 32 ट्रेनें 14 से कैंसिल, वैष्णो देवी दर्शन में भी दिक्कत

Tue, 09 May 2017 03:11 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Tue, 09 May 2017 03:11 PM IST
विज्ञापन
lucknow-sultanpur route trains will be cancelled from fourteen may
डेमो - फोटो : डेमो ‌प‌िक

14 से 18 मई तक लखनऊ-सुल्तानपुर-जफराबाद रेलखंड पर बेगमपुरा, हिमगिरि समेत 32 ट्रेनें कैंसिल रहेंगी। दरअसल इस दौरान कोइरीपुर, हरपालगंज व श्रीकृष्णानगर में नॉन इंटरलॉकिंग का काम होना है, इसके चलते इस रूट पर ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा। 

विज्ञापन


लखनऊ-सुल्तानपुर रेलखंड पर ट्रेनों केसंचालन को मजबूत बनाने के लिए नॉन इंटरलॉकिंग का काम चल रहा है। हाल ही में डबलिंग के चलते कई ट्रेनों को बदले हुए रूट से रवाना किया गया था। उत्तर रेलवे की ओर से अब 14 मई से ट्रैफिक ब्लॉक लिया जा रहा है।
विज्ञापन


इससे अप व डाउन की 28 मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें व चार पैसेंजर गाड़ियां कैंसिल रहेंगी। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि कोइरीपुर व श्रीकृष्णनगर रेलवे स्टेशन पर 16 से 18 मई तक, हरपालगंज में पहली मई से 15 तक और फिर 16 से 18 तक इंटरलॉकिंग का काम चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों का कहना है कि इस दौरान 45 हजार से अधिक पैसेंजर प्रभावित होंगे। खास बात यह है कि लंबी दूरी की ट्रेनों केकैंसिल होने से उन यात्रियों को खासी असुविधाएं होंगी, जिन्होंने गर्मी की छुट्टी में घूमने की योजना बना रखी है। मसलन, जिन यात्रियों ने पहले टिकट बुक करा रखे हैं, उन्हें अपनी यात्राएं निरस्त करनी पड़ेंगी।

पढ़ें, ये ट्रेनें रहेंगी ‌न‌िरस्त

lucknow-sultanpur route trains will be cancelled from fourteen may
डेमो - फोटो : डेमो ‌प‌िक
इंटरलॉकिंग के चलते जम्मू जाने वाली ट्रेनें बेगमपुरा व हिमगिरी एक्सप्रेस भी कैंसिल रहेगी। इसकी वजह से माता वैष्णो देवी के दर्शन को जाने वाले श्रद्घालुओं को इंतजार करना पड़ेगा। चूंकि, जम्मू के लिए बेगमपुरा व हिमगिरी यात्रियों की पसंदीदा ट्रेनें हैं, इसलिए वैष्णों देवी दर्शन पर भी संकट रहेगा।

वाराणसी व सुलतानपुर के बीच चलने वाली चार पैसेंजर ट्रेनों को भी इंटरलॉकिंग के काम केचलते निरस्त किया जा रहा है। ट्रेन संख्या 54264, 63, 65 व 66 को कैंसिल किया गया है।

ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त
सद्भावना एक्सप्रेस (14008) 18 मई, सद्भावना एक्सप्रेस (14007) 17 मई, सद्भावना एक्सप्रेस  (14016) 12 व 14 मई, सद्भावना एक्सप्रेस (14015) 15 व 17 मई, इंदौर-पटना एक्सप्रेस (19313) 17 मई, पटना-इंदौर एक्सप्रेस (19314) 19 मई, पटना-कोटा एक्सप्रेस(13239) 12, 15, 17 व 18 मई, कोटा-पटना एक्सप्रेस(13240) 13, 15, 16 व 17 मई, कोटा-पटना एक्सप्रेस(13238) 18 व 19 मई, पटना-कोटा एक्सप्रेस(13237) 14 व 16 मई, बेगमपुरा एक्सप्रेस (12237) 12 से 18 मई, बेगमपुरा एक्सप्रेस (12238) 13 से 19 मई, डुप्लीकेट पंजाब मेल(13049) 11 से 17 मई, डुप्लीकेट पंजाब मेल (13050) 13 से 19 मई, उपासना एक्सप्रेस (12327) 12 व 16 मई, उपासना एक्सप्रेस (12328) 13 व 17 मई, कुम्भ एक्सप्रेस (12369) 13, 14, 15 व 17 मई, कुम्भ (12370) 14, 15, 16 व 18, फरक्का (13413) 11, 13 व 15 मई, फरक्का (13414) 13, 15 व 17 मई, हरिहर एक्सप्रेस(14524) 13 व 16 मई, हरिहर एक्सप्रेस(14523) 15 व 18 मई, पाटलीपुत्र एक्सप्रेस (13255) 14 व 17 मई, चंडीगढ़-पाटलीपुत्र एक्सप्रेस (13256) 15 व 18 मई, हिमगिरी एक्सप्रेस (12331) 12, 13 व 16 मई, हिमगिरी एक्सप्रेस (12332) 14, 15 व 18 मई, श्रमजीवी एक्सप्रेस (12391) 13 से 18 मई तक और श्रमजीवी एक्सप्रेस (12392) 14 से 19 मई तक निरस्त रहेंगी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed