फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Show my dead face to girlfriend... writing this, the young man committed suicide.

Lucknow: 'मेरा मरा हुआ चेहरा गर्लफ्रेंड को दिखा देना..', युवक ने लिखकर दी जान; सुसाइड नोट में थी पूरी डिटेल

Sun, 04 Jan 2026 08:23 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 04 Jan 2026 08:23 PM IST
सार

युवक ने सुसाइड नोट में गर्लफ्रेंड का नाम सहित कई बातें लिखीं थीं। पुलिस ने फोन जब्त कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Lucknow: Show my dead face to girlfriend... writing this, the young man committed suicide.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरी मौत का जिम्मेदार कोई नहीं है। मेरा मरा हुआ चेहरा मेरी गर्लफ्रेंड को दिखा देने.. कुछ इस तरह के शब्द लिख कर कैसरबाग ख्यालीगंज निवासी अवधेश कुमार (19) ने जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली। उनके परिजनों ने फिलहाल कोई आरोप नहीं लगाया है। पुलिस ने अवधेश के मोबाइल फोन को जांच के लिए कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर कैसरबाग अंजनी कुमार मिश्र ने बताया कि मूल रूप से उन्नाव के कालूखेड़ा लहौली गांव निवासी अवधेश कुमार किराये के मकान में रहते थे। वह अमीनाबाद में मेडिसिन मार्केट की एक सर्जिकल उपकरण की दुकान पर नौकरी करता था। शनिवार शाम अवधेश के मकान मालिक का बेटा जब छत पर पहुंचा तो अवधेश को फर्श पर मरणासन्न हालत में पड़ा देखा। शोर होने पर मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए। वह लोग अवधेश को बलरामपुर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। खबर पाकर इंदिरा नगर निवासी अवधेश का भाई राजेश भी अस्पताल पहुंच गए। इंस्पेक्टर ने बताया कि छानबीन के दौरान अवधेश के पास से एक सुसाइड नोट मिला।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - भावुक हुआ राष्ट्रकथा का मंच: 'दबदबा' सुन आंसू न रोक सके बृजभूषण शरण सिंह, मंच पर ही बहने लगी अश्रुधारा; वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बाराबंकी में मिली सीतापुर से लापता छात्रा की लाश, घरवाले बोले- युवक करता था परेशान; पुलिस कर रही जांच


सुसाइड नोट में उन्होंने लिखा था कि उनकी मौत का जिम्मेदार कोई नहीं है। उनका मरा हुआ चेहरा उनकी गर्लफ्रेंड को दिखा दिया जाए। नोट में प्रेमिका का नाम, उसका, उसकी मां व पिता का मोबाइल नंबर भी लिखा था। इंस्पेक्टर का कहना है कि अभी तक की छानबीन में ऐसा लग रहा है कि अवधेश में प्रेम-प्रसंग के चलते आत्महत्या की है। परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है। अवधेश के मोबाइल फोन को जांच के लिए कब्जे में ले लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed