फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Brijbhushan Sharan Singh started crying on stage of Rashtra Katha Hearing word dabdaba see Video

भावुक हुआ राष्ट्रकथा का मंच: 'दबदबा' सुन आंसू न रोक सके बृजभूषण शरण सिंह, मंच पर ही बहने लगी अश्रुधारा; वीडियो

Sun, 04 Jan 2026 10:23 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 04 Jan 2026 10:23 AM IST
सार

नंदिनी नगर में चल रही राष्ट्रकथा का मंच दूसरे दिन भावुक हो गया। कथा के बीच में 'दबदबा' का जिक्र सुनकर बृजभूषण शरण सिंह आंसू न रोक सके। मंच पर ही उनकी आंखों से अश्रुधारा बहने लगी। यह देखकर उनके समर्थक भी भावुक हो गए। आगे पढ़ें पूरा मामला...

विज्ञापन
Brijbhushan Sharan Singh started crying on stage of Rashtra Katha Hearing word dabdaba see Video
राष्ट्रकथा के मंच पर भावुक हुए बृजभूषण शरण सिंह। - फोटो : अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यूपी के गोंडा में नंदिनी नगर में राष्ट्र कथा चल रही है। इसके दूसरे दिन का कार्यक्रम उस समय भावनात्मक हो गया, जब मंच पर पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के आंसू छलक पड़े। सद्गुरु रितेश्वर जी महाराज ने अपने संबोधन के बीच राजनीतिक दबदबे की चर्चा की तो 'दबदबा' शब्द सुनकर बृजभूषण शरण सिंह भावुक हो गए। उनकी आंखों से अश्रुधारा बह निकली। हालांकि फिर वह संभले और पास में रखी रूमाल से आंखें पोंछी और कथा सुनने लगे। 

विज्ञापन


विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद राष्ट्रकथा की व्यास गद्दी से सद्गुरु रितेश्वर जी महाराज ने बच्चों और श्रद्धालुओं को संबोधित करना शुरू किया। मंच से राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया। इसी दौरान उन्होंने बृजभूषण शरण सिंह के संघर्षों और प्रभाव का जिक्र किया। इस पर पूर्व सांसद अपने पुराने दिनों और राजनीतिक संघर्षों को याद करके भावनाओं पर काबू नहीं रख सके। उनकी आंखें छलक पड़ीं। 

विज्ञापन

श्रद्धालु और समर्थक भी भावुक नजर आए

बताया गया कि इस घटना के बाद करीब एक घंटे तक बृजभूषण शरण सिंह भावनात्मक रूप से उसी अवस्था में बैठे रहे। इस दौरान सद्गुरु रितेश्वर जी महाराज ने कहा कि 'यहां इनका बाप बैठा है, मेरा भी दबदबा था, है और रहेगा।' घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया तो यह वायरल हो गया। कार्यक्रम में मौजूद श्रद्धालु और समर्थक भी इस दृश्य से कुछ देर के लिए भावुक नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed