फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow's vartika singh to represent india at miss universe 2019

मिस यूनिवर्स 2019 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी लखनऊ की वर्तिका सिंह, जीत चुकी हैं ये खिताब

Sat, 28 Sep 2019 12:09 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Sat, 28 Sep 2019 12:09 PM IST
विज्ञापन
lucknow's vartika singh to represent india at miss universe 2019
वर्तिका सिंह - फोटो : amar ujala
लखनऊ के ताज में उपलब्धियों का एक और नगीना जड़ गया और यह संभव हुआ है लखनऊ की बेटी वर्तिका सिंह की बदौलत जो गुरुवार देर रात मिस दीवा यूनिवर्स 2019 चुनी गईं हैं। अब वे मिस यूनिवर्स 2019 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
विज्ञापन


मुंबई में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें यह खिताब दिया गया। बृजनाथ सिंह व मंजू लता सिंह की बेटी वर्तिका सिंह को पिछले साल की विजेता नेहल चुडासमा ने ताज पहनाया। वर्तिका का जन्म लखनऊ में हुआ। परवरिश मध्य प्रदेश में हुई। 
विज्ञापन


आईटी कॉलेज और लखनऊ विश्वविद्यालय से पढ़ाई की। 2015 में उन्होंने फेमिना मिस ग्रैंड इंडिया का खिताब भी जीता। इसके बाद इन्हें पोषण और सेहत के लिए शुरू किए गए अभियान उत्तर प्रदेश और मेरा लखनऊ का ब्रांड एंबेसडर भी बनाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जीक्यू इंडिया ने उन्हें 2016 की सबसे हॉट महिलाओं की लिस्ट में शामिल किया था। मुंबई मेंआयोजित समारोह में अभिनेत्री कंगना रानौत भी मौजूद थीं। वर्तिका ने क्लीनिकल न्यूट्रिशन और डाइटेटिस में स्नातक किया है जबकि पब्लिक हेल्थ में मास्टर्स की डिग्री ली है। वह राज्य सरकार व वर्ल्ड बैंक  के  हेल्थ केयर प्रोजेक्ट का हिस्सा रह चुकी हैं।

बुढ़ापा हमारी सोच के साथ ही आता है

प्रतियोगिता के अंतिम चरण में उनसे पूछा गया कि किस उम्र में ज्यादातर लोग बूढे़ होते हैं और युवा बने रहने का राज क्या है? वे बोलीं, जब हम सोचने लगते हैं कि बूढ़े हो रहे तो बुढ़ापा आने लगता है। जब आपमें उत्साह नहीं रहता, आप आगे की नहीं सोच पाते और जीवन में मिल रहे अवसरों के साथ आगे नहीं बढ़ते, तो इसका मतलब है कि आप बूढे़ हो चुके हैं। जब आप जीवन के हर दिन में कुछ नया देखने लगते हैं तो आप युवा बने रहते हैं।

आज यह संभव हो गया
ऑनलाइन चैटिंग के दौरान उन्होंने कहा कि क्राउन जीतने के बाद फेसबुक लाइव चैट में उन्होंने कहा कि मेरी तो खुशी ही कम नहीं हो रही। अपने प्रशंसकों की शुक्रगुजार हूं कि मैं आज यहां हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed