फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow's guarv wrote song for shadi mein jaroor aana

लखनऊ के गौरव ने लिखा है इस फिल्म का गाना,यू-ट्यूब पर 34.5 लाख हिट्स पाकर मचा रहा है धूम

Fri, 10 Nov 2017 01:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 10 Nov 2017 01:15 PM IST
विज्ञापन
lucknow's guarv wrote song for shadi mein jaroor aana
गौरव कृष्ण बंसल - फोटो : amar ujala
राजकुमार राव और कृति अभिनीत फिल्म ‘शादी में जरूर आना’ शुक्रवार से सिनेमाघरों में दिखाई जाएगी। फिल्म की रिलीज से पहले ही इसके गाने ‘ठुकरा के मेरा प्यार, मेरा इंतकाम देखेगी...’ को यूट्यूब पर अब तक 34.5 लाख हिट्स मिल चुके हैं। खास बात है कि यह गाना लिखा है लखनऊ के मूल निवासी गौरव कृष्ण बंसल ने। लेखक व कवि के रूप में पहचान बना चुके गौरव उत्तर मध्य रेलवे के इलाहाबाद स्थित मुख्यालय के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी हैं।
विज्ञापन


फिल्म रिलीज होने से पहले ही गाना यू-ट्यूब पर धमाल मचा रहा है। गाने को अब तक 34.5 लाख हिट्स मिल चुके हैं। यह उनका डेब्यू सॉन्ग है, जिससे वह बॉलीवुड में कदम रख रहे हैं। ‘अमर उजाला’ से हुई बातचीत में गौरव कहते हैं कि हीरो-हीरोइन के बीच प्यार-मुहब्बत व रोमांस।
विज्ञापन


लेकिन एक ऐसी सिचुएशन आती है, जब हीरो हीरोइन से नाराज हो जाता है। उसके प्रति नफरत पैदा हो जाती है। ऐसी ही परिस्थितियों को दिमाग में रखकर लिखा गया है-‘शादी में जरूर आना’ फिल्म का गाना ‘ठुकरा के मेरा प्यार, मेरा इंतकाम देखेगी।’ यह गाना फिल्म का टर्निंग पॉइंट है। जहां से कहानी एक नया मोड़ लेती है। यह उनका डेब्यू सॉन्ग है, जिससे वह बॉलीवुड में कदम रख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह कहते हैं कि फिल्म में गाना लिखने का मौका मिलना एक दिलचस्प कहानी से कम नहीं है। उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के निदेशक पद पर रहते, उनकी मुलाकात डायरेक्टर रत्ना सिन्हा व प्रोड्यूसर विनोद बच्चा से हुई। यूनिट लंच पर गाने को लेकर माथापच्ची चल रही थी।

रिलीज का बेसब्री से इंतजार

lucknow's guarv wrote song for shadi mein jaroor aana
गौरव कृष्ण बंसल - फोटो : amar ujala
इसी दौरान रत्ना सिन्हा ने गाने लिखने का प्रस्ताव रख दिया। गाने को कृष्णा बरुआ ने गाया है। कृष्णा चक दे इंडिया फिल्म के ‘मौला मेरे ले ले मेरी जान’ गाने से सुर्खियों में आए थे और उन्होंने गाने को यादगार बना दिया। गौरव कृष्ण को उनकी पुस्तक ‘चबूतरा’ से खास पहचान मिली। लेखनी चर्चा में आई।

उन्होंने बताया कि इससे पहले वह उर्दू कविता ‘सब कुछ’ लिख चुके हैं। इंग्लिश शॉर्ट स्टोरीज ‘बिटर स्वीट्स’, जिसकी तीन कहानियां ‘द कमीशन’, ‘शनिदान’ और ‘लोकल परचेज’ का मंचन हो चुका है। ‘विनिंग डिस्पाइट ऑल ऑड्स’ और ‘डर के आगे जीत है’ उनकी किताबें हैं। जल्द ही हास्य-व्यंग्य ‘मेरा भ्रष्ट महान’ रिलीज होने वाली है और व्यंग्य पर आधारित एक नॉवेल पाइपलाइन में है।

लखनऊ में लॉरेंस टेरेस में रहने वाले गौरव कृष्ण बंसल ने बताया कि इस शहर की गलियों से जुड़ी बहुत सी यादें हैं। पूरा बचपन इन गलियों में बीता। अग्रसेन कॉलेज से कॉल्विन कॉलेज और वहां से लखनऊ विश्वविद्यालय। फिर आईआरटीएस अफसर बनना और उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल में बिताए सात साल। सब कुछ बहुत ही यादगार रहा है।
 
शुक्रवार को फिल्म ‘शादी में जरूर आना’ रिलीज हो रही है। फिल्म की सफलता पर बहुत उम्मीदें लगी हुई हैं। देखना दिलचस्प होगा कि गाने को लेकर लोगाें का रुझान क्या रहा। मुझे पूरी आशा है कि दर्शकों को यह गाना जरूर पसंद आएगा। हालांकि, रिलीज को लेकर ब्रेसबी जरूर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed