{"_id":"6a6c493dd6d19694a5046a2a","slug":"lucknow-rpf-personnel-spent-the-night-walking-around-with-a-woman-who-had-brought-a-gas-cylinder-onto-the-tra-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: ट्रेन में सिलेंडर चढ़ाने वाली महिला को लेकर रातभर टहलती रही आरपीएफ, थाने में नहीं रखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: ट्रेन में सिलेंडर चढ़ाने वाली महिला को लेकर रातभर टहलती रही आरपीएफ, थाने में नहीं रखा
Fri, 31 Jul 2026 12:35 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Fri, 31 Jul 2026 12:35 PM IST
सार
आरपीएफ महिला को लेकर हजरतगंज थाने गई जहां पुलिसवालों ने उन्हें टरका दिया। आरपीएफ ने महिला को रातभर सीसीटीवी की निगरानी में बैठाए रखा।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दुर्गियाना एक्सप्रेस से जालंधर जाने वाली महिला राजवंत कौर बीती रात 2 सिलेंडर लेकर ट्रेन में चढ़ी। यात्रियों की शिकायत पर आरपीएफ ने उसे पकड़ा लेकिन चारबाग स्टेशन पर आरपीएफ के पास महिला लॉकअप नहीं होने के कारण उसे हजरतगंज महिला थाना ले गए, जहां पुलिसवालों ने आरपीएफ को टरका दिया।
विज्ञापन
इसके बाद आरपीएफ जवान उसे नारी निकेतन ले गए, वहां भी महिला को नहीं रखा गया। आरपीएफ ने रातभर महिला को सीसीटीवी की निगरानी में महिला कांस्टेबल के साथ स्टेशन की बेंच पर बिठाए रखा।
विज्ञापन
आज मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा।