{"_id":"65e439ed594fc296020c49ef","slug":"lucknow-roads-caved-in-due-to-rain-cars-stuck-in-pits-bad-weather-in-the-entire-state-including-the-capita-2024-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: बारिश से धंसी सड़क, गड्ढे में फंसी कार, राजधानी सहित पूरे प्रदेश में बिगड़ा मौसम, जारी हुआ अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: बारिश से धंसी सड़क, गड्ढे में फंसी कार, राजधानी सहित पूरे प्रदेश में बिगड़ा मौसम, जारी हुआ अलर्ट
Sun, 03 Mar 2024 07:23 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sun, 03 Mar 2024 07:23 PM IST
सार
लखनऊ में भारी बारिश के बाद कई सड़कों में जलभराव हो गया है। शहर के कुछ स्थानों पर सड़क धंस भी गई है। हालांकि इस घटना से किसी प्रकार की जान का खतरा नहीं हुआ है।
विज्ञापन
लखनऊ में सड़क धंसी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लखनऊ में रविवार की दोपहर तेज बारिश हुई। बारिश के साथ कुछ हिस्सों में ओले भी गिरे। बारिश से कई सड़कों में जलभराव के हालात बन गए। शहर के विकास नगर इलाके में रोड बीचों-बीच से धंस गई। इससे एक कार उसी में फंस गई। कार को जैसे-तैसे बाहर निकाला गया। इसके बाद से दोनों तरफ से यातायात को रोक दिया।
विज्ञापन
लखनऊ में विकास नगर सेक्टर चार स्थित यदुवंश क्लीनिक के पास मुख्य सड़क अचानक धंसने से करीब 20 फुट गहरा और 20 फुट चौड़ा गड्ढा हो गया। गड्ढे की चपेट में आने से कार सवार फंस गया। अपनी सूझबूझ से युवक कार से बाहर आया और विकासनगर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर विकासनगर पुलिस, पीडब्ल्यूडी और जलकल के अधिकारी मौके पर पहुंचे और बेरेकेटिंग करके रास्ता बंद किया।
विज्ञापन
विकासनगर के सेक्टर चार में यदुवंश क्लीनिक के पास रविवार दोपहर एक बजे मुख्य सड़क दोपहर को अचानक तेज आवाज के साथ धंस गई। सड़क धंसने से करीब 20 फुट गहरा और 20 फुट चौड़ा गड्ढा हो गया। इसी दौरान उधर से निकल रहे कुर्सी रोड अतरौली निवासी व्यापारी शशि भूषण नाथ मिश्रा की कार गड्ढे की चपेट में आ गई। कार के पिछले दोनों पहिए गड्ढे में फंस गए। साहस का परिचय देते हुए शशि बाहर निकले। शशि ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम का नंबर नहीं लगने पर उन्होंने विकासनगर थाने में जाकर मदद मांगी। विकास नगर थानाध्यक्ष विपिन सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और बेरिकेटिंग करके रास्ता बंद किया। उसके बाद क्रेन मंगाकर कार को बाहर निकाला गया।वही एकाएक सड़क पर इतना बड़ा गड्ढा होने से उधर से निकल रहे वाहन चालक सहम गए। गनीमत रही कि उतना बड़ा गड्ढा होने के बाद भी कोई वाहन सवार गड्ढे में नहीं गिरा। सूचना पर मौके पर पहुंचे महा प्रबंधक जलकल मनोज कुमार आर्य ने बताया कि सड़क के करीब 13 फुट नीचे से सीवर लाइन गई है। सीवर लाइन में गैस बनती है। गैस के पाइप क्रेक होने के कारण पानी बहता है। मिट्टी कटने से गड्ढा बन जाता है।
विज्ञापन
बेकेटिंग तोड़ घुसा कार सवार, कर्मियों ने दौड़ कर रोका
सड़क में काफी बड़ा गड्ढा होने के कारण जलकल के कर्मियों ने रास्ते को रस्सी की बेरेकेटिंग लगाकर आवागमन बंद कर दिया गया। इसी दौरान एक कार सवार युवक रस्सी को तोड़ते हुए अंदर घुस गया। कार सवार को गड्ढे की तरफ जाता देख वहां मौजूद कर्मियों ने दौड़ कर कार सवार को रोका और उसे वापस भेजा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक नशे में था।
पूरे प्रदेश में बारिश
रविवार को लखनऊ सहित पूरे प्रदेश में बारिश हुई। लखनऊ, कानपुर, बांदा, सहारनपुर आदि जिलों में ओले गिरने की खबर है। बारिश और हवाओं से तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
बारिश के साथ हवाएं भी
बारिश के साथ प्रदेश में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलीं। प्रदेश के अधिकतर इलाकों में तीन से चार डिग्री तक की गिरावट अधिकतम तापमान में दर्ज की गई। ओलावृष्टि, बारिश, गरज चमक और बिजली गिरने के आसार हैं।
इन इलाकों में बिजली गिरने का अलर्ट
गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदई, लखनऊ, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदासनगर व आसपास समेत कई इलाकों में तेज हवा, बिजली गिरने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।