फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Rape victim reaches Lucknow, takes police to the scene of crime

Lucknow: दुष्कर्म पीड़िता लखनऊ पहुंची, पुलिस को घटनास्थल ले गई, बंधक बनाकर की गई थी दरिंदगी

Mon, 25 May 2026 10:08 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Mon, 25 May 2026 10:08 PM IST
सार

डीसीपी ने बताया कि जल्द ही छात्रा का मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराया जाएगा। अभी तक आरोपी पकड़े नहीं जा सके हैं। दोनों के मोबाइल फोन बंद हैं। पुलिस की एक टीम आरोपियों की तलाश में जौनपुर भी भेजी गई है।

विज्ञापन
Lucknow: Rape victim reaches Lucknow, takes police to the scene of crime
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय के एक कॉलेज की स्नातक छात्रा से सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में चार दिन तक बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस अब तक नामजद आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। सोमवार को जौनपुर से लखनऊ पहुंची छात्रा की मदद से पुलिस उस फ्लैट तक पहुंची, जहां उसे बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। घटना के बाद से छात्रा काफी डरी व सहमी हुई है।

विज्ञापन


डीसीपी साउथ अमित कुमार ने बताया कि छात्रा को बयान के लिए बुलाया गया था। परिजन सोमवार शाम को जौनपुर से यहां पहुंचे। छात्रा ने पुलिस को दिए गए बयान में वही आरोप दोहराए, जो उसने पहले लगाए थे। डीसीपी ने बताया कि जल्द ही छात्रा का मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराया जाएगा। अभी तक आरोपी पकड़े नहीं जा सके हैं। दोनों के मोबाइल फोन बंद हैं। पुलिस की एक टीम आरोपियों की तलाश में जौनपुर भी भेजी गई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - क्या अब विधानसभा चुनावों के बाद ही होंगे पंचायत चुनाव?, छह महीने तक रहेंगे प्रधान प्रशासक; डीएम को होंगे ये अधिकार
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - नौतपा की तपिश के बीच मौसम विभाग का बड़ा अपडेट, 8 से 10 डिग्री गिरेगा पारा; इस दिन होगी बारिश


प्रधानमंत्री आवास योजना के फ्लैट में हुई घटना
एडीसीपी साउथ रल्लापल्ली वसंथ कुमार ने बताया कि बातचीत में छात्रा ने बताया कि उसके साथ मेदांता अस्पताल के पास प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने एक फ्लैट में घटना घटी थी। इस बात का पता चलने पर पुलिस की एक टीम फ्लैट पहुंची तो वहां ताला लगा मिला। छानबीन और जांच में पता चला कि आरोपियों ने उक्त फ्लैट को किराये पर ले रखा था। नामजद आरोपी शिवम व सनी यादव भी स्नातक के छात्र हैं।

दिल्ली में हो चुका है कि छात्रा का मेडिकल
19 मई को छात्रा ने दिल्ली के आनंद विहार पुलिस स्टेशन पर एफआईआर दर्ज कराई थी। दिल्ली पुलिस ने छात्रा का मेडिकल कराया था। पुलिस के सूत्र बताते हैं कि वहां हुए मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। छात्रा ने दिल्ली पुलिस को बताया था कि दिल्ली पहुंचने के बाद उसने पहने हुए कपड़े धुल दिए थे और नहा लिया था। मेडिकल में शरीर पर कोई भी चोट के निशान नहीं मिले हैं। अब सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस का कहना है कि अगर आवश्यकता पड़ती है तो छात्रा का फिर से मेडिकल कराया जाएगा। सूत्र यह भी बताते है कि लखनऊ से दिल्ली जाते वक्त छात्रा ने कई बार आरोपी शिवम से फोन पर बातचीत भी की थी।

काफी डरी व सहमी है छात्रा

22 मई को छात्रा सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस से मिली थी। उस वक्त छात्रा काफी डरी व सहमी थी। कोई भी सवाल करने पर वह रोने लगती थी। पुलिस के अधिकारियों ने उसकी काउंसलिंग भी की थी। छात्रा की मानसिक स्थिति को देखते हुए उसको परिजनों के साथ गृह जनपद जौनपुर भेज दिया गया था।

यह है पूरी घटना: दिल्ली विश्वविद्यालय के एक कॉलेज में स्नातक की पढ़ाई कर रही जौनपुर निवासी छात्रा को उसके एक परिचित जौनपुर जलालपुर बहरीपुर निवासी शिवम , सनी और उनके एक साथी ने सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में एक फ्लैट में बंधक बनाकर 15 मई से 18 मई के बीच सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपियों ने छात्रा को चारबाग रेलवे स्टेशन से दिल्ली जाने वाली एक ट्रेन पर बैठा दिया था। 18 मई को छात्रा दिल्ली पहुंची और आनंद विहार थाने में एफआईआर दर्ज कराई। मामला लखनऊ से जुड़ा था तो 22 मई को केस सुशांत गोल्फ सिटी ट्रांसफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed