फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Now Hazratganj will be brightened like this every year, so many lakhs will be spent annually only in

लखनऊ: अब हर साल ऐसे चमकाया जाएगा हजरतगंज, सालाना इतने लाख खर्च होंगे सिर्फ मेंटेनेंस में, यह है योजना

Tue, 10 Dec 2024 07:19 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 10 Dec 2024 07:19 AM IST
सार

Hazratganj of Lucknow: लखनऊ का हजरतगंज आने वाले समय में और भी सुंदर, साफ-सुथरा और आकर्षक दिखेगा। इसके लिए सरकार द्वारा योजना बनाई जा रही है। 

विज्ञापन
Lucknow: Now Hazratganj will be brightened like this every year, so many lakhs will be spent annually only in
हजरतगंज इलाके का दृश्य। - फोटो : amar ujala

विस्तार

शहर के सबसे प्रमुख बाजार हजरतगंज को चमकाने के लिए एलडीए एक अलग एजेंसी लगाएगा। साफ-सफाई से लेकर छोटी-छोटी कमियों को दूर करने की जिम्मेदारी उसी की होगी। इसी तरह पुराने शहर के हेरिटेज जोन में भी अलग कंपनी को रखरखाव की जिम्मेदारी दी जाएगी।

विज्ञापन


एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि कुछ प्रदेशों में प्रमुख बाजारों और हेरिटेज जोन में अलग एजेंसियों को उसके रखरखाव की जिम्मेदारी दी गई है। ये एजेंसियां साफ-सफाई, कूड़ा उठान, पेंटिंग के साथ ही मरम्मत के छोटे काम भी खुद ही कर लेती हैं। इससे मरम्मत कार्य में समय नहीं लगता है। हजरतगंज बाजार के लिए इसी तरह की एक कंपनी लगाने की तैयारी है। इसको लेकर बात चल रही है।
विज्ञापन


वीसी ने बताया कि अभी जो प्रस्ताव आया है, उसके अनुसार हजरतगंज पर सालाना 70 लाख रुपये का खर्च आएगा। वहीं, हेरिटेज जोन में रूमी गेट के आसपास के इलाके रखरखाव पर सालाना करीब तीन करोड़ रुपये खर्च आने का अनुमान है। चूंकि यहां खर्च ज्यादा है, इसलिए पैसा कहां से आएगा इसपर विचार किया जा रहा है। हुसैनाबाद ट्रस्ट से बातचीत चल रही है। इसके लिए कंपनी को आय के लिए कुछ विकल्प भी दिए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


...इधर विधानभवन के आसपास बनेगा ड्रेनेज सिस्टम
विधानभवन के आसपास जलनिकासी के लिए नई व्यवस्थाएं की जाएंगी। नगर निगम के मुख्य अभियंता महेश वर्मा ने बताया कि यहां भूमिगत ड्रेनेज सिस्टम बनाया जाएगा। अलग से पंपिंग स्टेशन भी बनेगा। इससे इलाके में जलनिकासी की समस्या नहीं आएगी। इस सिस्टम से किसी और इलाके को नहीं जोड़ा जाएगा। उल्लेखनीय है कि इस साल बारिश के दौरान विधानभवन के अंदर तक पानी भर गया था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed