फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Youth dies in dispute over taking cold drink, brother files complaint against four youths

Lucknow News : कोल्डड्रिंक लेने को लेकर हुए विवाद में युवक की मौत, भाई ने चार युवकों के खिलाफ दी तहरीर

Fri, 01 Sep 2023 11:09 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 01 Sep 2023 11:09 PM IST
सार

युवकों ने सचिन कश्यप को दुकान में लगे काउंटर पर धक्का दे दिया, जिस पर गिरने से काउंटर में लगे कांच से सचिन के गले व शरीर पर अन्य जगह गंभीर चोट आई। युवकों ने लहूलुहान सचिन को मौके पर छोड़ कर फरार हो गए।

विज्ञापन
Lucknow News: Youth dies in dispute over taking cold drink, brother files complaint against four youths
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ में दुबग्गा के मौरा गांव में शराब पीने के बाद किराना की दुकान पर कोल्डड्रिंक लेने को लेकर शराब के नशे में युवकों में आपस मे विवाद में हो गया। विवाद में युवकों ने सचिन कश्यप को दुकान में लगे काउंटर पर धक्का दे दिया, जिस पर गिरने से काउंटर में लगे कांच से सचिन के गले व शरीर पर अन्य जगह गंभीर चोट आई। युवकों ने लहूलुहान सचिन को मौके पर छोड़ कर फरार हो गए। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजन घायल सचिन को पास के निजी अस्पताल लेकर गए जहां से डॉक्टर ने गंभीर हालत बताते हुए ऐरा अस्पताल भेज दिया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई ने चार युवकों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है ।

विज्ञापन


मौरा गांव निवासी आशीष कश्यप के मुताबिक बडे भाई मजदूर सचिन कश्यप गांव में ही प्रेम चन्द्र गौतम के घर पर मदन पाल ,छोटू उर्फ भौकाली, किशोर यादव के साथ करीब 10 बजे शराब पी, शराब पीने के बाद पांचों युवक प्रेम चन्द्र के घर पास बनी राम चरण यादव की किराना की दुकान पर गए। जहां कोल्डड्रिंक व अन्य सामान लेने को लेकर आपस मे विवाद करने लगे। विवाद के दौरान मदन व किशोर ने सचिन को दुकान के काउंटर पर धक्का देकर गिरा दिया। जिससे काउंटर पर लगा कांच सचिन के गले व शरीर पर लग गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो कर गिर पड़ा। जिसके बाद प्रेमचन्द्र ,मदन ,किशोर ,छोटू फरार हो गए। 
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने पर परिजन घायल सचिन को इलाज के लिए ऐरा अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई आशीष ने बताया कि सचिन कश्यप ,प्रेम चन्द्र गौतम दोस्त भी है। इसके बाद प्रेम चन्द्र ने घटना की जानकारी नहीं दी। परजिनों ने पुलिस से लिखित शिकायत कर आरोप लगाया है कि प्रेम चन्द्र गौतम के घर पर अवैध शराब भी बनती है। आशीष कश्यप ने यह भी बताया कि मदन व किशोर ने घायल सचिन को पास में बने मंदिर के पास नाली के पास छोड़ कर फरार हो गए। आशीष ने चारों के खिलाफ दुबग्गा पुलिस को तहरीर दी है। इंस्पेक्टर अभिनव वर्मा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed