फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News : State President Bhupendra Chaudhary resigned from the post of minister

Lucknow News : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी ने मंत्री पद से इस्तीफा दिया, आठ मंत्री और बन सकते हैं

Tue, 30 Aug 2022 05:16 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 30 Aug 2022 05:16 PM IST
सार

भूपेंद्र चौधरी ने ट्वीट कर कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के दायित्व के सम्यक निर्वहन के लिए मंत्रिमंडल से त्यागपत्र दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी का आभार जताया है।

विज्ञापन
Lucknow News : State President Bhupendra Chaudhary resigned from the post of minister
भूपेंद्र सिंह चौधरी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने प्रदेश सरकार में पंचायतीराज मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। चौधरी ने मंगलवार सुबह ट्वीट कर मंत्री पद से त्याग पत्र देने की जानकारी साझा की। उधर, भाजपा के सिद्धांत का उल्लंघन करते हुए प्रदेश सरकार के पांच मंत्री अब भी पार्टी के पद पर भी बने हुए है।

विज्ञापन


भाजपा में एक व्यक्ति एक पद का सिद्धांत है। लिहाजा चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद उनकी ओर से मंत्री पद से इस्तीफा देना तय था। चौधरी ने सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष पद की विधिवत कमान संभालने के बाद मंगलवार को मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।
विज्ञापन


चौधरी ने ट्वीट कर कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद के दायित्व के सम्यक निर्वहन के लिए मंत्री पद से त्यागपत्र दिया है। उन्होंने अपने पहले और दूसरे कार्यकाल में पंचायतीराज मंत्री के रूप में प्रदेश की जनता का सेवा का अवसर प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया है। उन्होंने अनेक अवसरों पर मार्गदर्शन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी आभार जताया। प्रदेश सरकार की ओर से चौधरी का इस्तीफा स्वीकार करने के लिए राज्यपाल को संस्तुति भेजी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह कर रहे पार्टी के सिद्धांत का उल्लंघन
प्रदेश सरकार में ऊर्जा एवं नगरीय विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष भी है। महिला एवं बाल कल्याण मंत्री बेबी रानी मौर्य पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी है। सहकारिता राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार जेपीएस राठौर पार्टी के प्रदेश महामंत्री है, परिवहन राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर सिंह पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष है। पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री नरेंद्र कश्यप पार्टी में ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष है।


आठ मंत्री और बन सकते हैं
विधानसभा सदस्यों की कुल संख्या का 15 फीसदी तक मंत्री बनाए जा सकते है। प्रदेश में 403 विधायकों की संख्या के हिसाब से प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल में अधिकतम 60 सदस्य हो सकते है। पंचायतीराज मंत्री भूपेंद्र चौधरी के इस्तीफे के बाद वर्तमान में मुख्यमंत्री, दो उप मुख्यमंत्री, 15 कैबिनेट मंत्री, 14 राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और 20 राज्यमंत्री सहित कुल 52 मंत्री है। मंत्रिमंडल में आठ मंत्री और बनाए जा सकते है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed