फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Precautionary dose of Kovid crossed two crores, 434 Kovid patients found in the state

Lucknow News : कोविड की एहतियाती खुराक दो करोड़ पार, प्रदेश में 434 कोविड के मरीज मिले

Mon, 22 Aug 2022 11:25 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 22 Aug 2022 11:25 PM IST
सार

प्रदेश में अब तक करीब 36 करोड़ से अधिक लोगों को टीके की खुराक दी जा चुकी है। टीकाकरण के मामले में उत्तर प्रदेश हर चरण में आगे रहा है।

विज्ञापन
Lucknow News: Precautionary dose of Kovid crossed two crores, 434 Kovid patients found in the state
corona vaccine - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रदेश में कोरोना की एहतियाती खुराक का ग्राफ दो करोड़ पार हो गया है। इतनी बड़ी संख्या में टीकाकरण करने वाला उत्तर प्रदेश पहला राज्य है। इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को अपने ट्विटर हैंडल से स्वास्थ्य कर्मियों और फ्रंट लाइन वर्कर्स की सराहना की। प्रदेश में अब तक करीब 36 करोड़ से अधिक लोगों को टीके की खुराक दी जा चुकी है। टीकाकरण के मामले में उत्तर प्रदेश हर चरण में आगे रहा है। 

विज्ञापन


विशेष अभियान चलाकर किया जा रहा जागरूक
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर 75 दिन के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। सरकार ने लोगों को जल्द से जल्द एहतियाती खुराक देने की शुरुआत 10 जनवरी से की थी। पहले चरण में 60 साल से अधिक उम्र वालों को एहतियाती खुराक दी गई। फिर 15 जुलाई से 18 वर्ष की आयु के लोगों को एहतियाती खुराक देने के लिए ये अभियान शुरू किया गया। 
विज्ञापन


प्रदेश में 434 कोविड मरीज मिले
प्रदेश में 434 कोविड मरीज मिले हैं, जबकि 441 लोग ठीक हुए हैं। अब प्रदेश में 4296 कोविड मरीज हैं। पिछले 24 घंटे में 56257 सैंपल की जांच की गई। प्रदेश में अब तक कुल 12 करोड़ 10 लाख 28 हजार 175 सैंपल की जांच की जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed