फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Now Naval Bravery Museum will be built near Ekana Stadium, CM 21 will lay the foundation stone.

Lucknow News : अब इकाना स्टेडियम के पास बनेगा नौसेना का शौर्य संग्रहालय, सीएम 21 को रखेंगे आधारशिला

Fri, 20 Oct 2023 12:55 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 20 Oct 2023 12:55 PM IST
सार

इस अवसर पर वाइस एडमिरल समेत उच्चाधिकारी उपस्थित रहेंगे। पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि नौ सेना का संग्रहालय बनने से पर्यटन के क्षेत्र में नई विविधिता जुड़ेगी।

विज्ञापन
Lucknow News: Now Naval Bravery Museum will be built near Ekana Stadium, CM 21 will lay the foundation stone.
लखनऊ का इकाना स्टेडियम। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लखनऊ में प्रस्तावित नौ सेना के शौर्य संग्रहालय की स्थापना का स्थान बदला गया है। अब इसका निर्माण इकाना स्टेडियम के गेट नंबर पांच के पास होगा। पहले इसका निर्माण पुलिस मुख्यालय के पास प्रस्तावित था। 23 करोड़ की लागत से बनने वाले इस शौर्य संग्रहालय की आधारशिला 21 अक्तूबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रखेंगे।

विज्ञापन


इस अवसर पर वाइस एडमिरल समेत उच्चाधिकारी उपस्थित रहेंगे। पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि नौ सेना का संग्रहालय बनने से पर्यटन के क्षेत्र में नई विविधिता जुड़ेगी। पर्यटकों की संख्या में बढ़ोत्तरी के साथ ही रोजगार के नये अवसर बढ़ेगे।
विज्ञापन


संग्रहालय में नौसेना से रिटायर्ड युद्धपोत, आईएनएस गोमती व उससे संबंधित उपकरण मिसाइल, टारपीडो, कैनन आदि का प्रदर्शन किया जायेगा। यह संग्रहालय नौसेना से संबंधित देश का पहला संग्रहालय होगा, जहां पांच हजार साल पहले के युद्ध पोतों एवं जलयानों को प्रदर्शित किया जाएगा। साथ ही नौसेना से जुड़े अन्य उपकरणों को भी रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed