{"_id":"6511dbcb6ab3ae38ce075786","slug":"lucknow-news-nari-shakti-vandan-act-will-soon-be-approved-in-up-assembly-brainstorming-took-place-in-the-cor-2023-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : यूपी विधानसभा में भी जल्द मंजूर होगा नारी शक्ति वंदन अधिनियम, कोर कमेटी की बैठक में हुआ मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : यूपी विधानसभा में भी जल्द मंजूर होगा नारी शक्ति वंदन अधिनियम, कोर कमेटी की बैठक में हुआ मंथन
Tue, 26 Sep 2023 12:43 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 26 Sep 2023 12:43 AM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आयोजित कोर कमेटी की बैठक में अधिनियम को यूपी में लागू करने के लिए प्रस्ताव कैबिनेट से मंजूर कराने और उसके बाद विधानमंडल के दोनों सदनों से पारित कराने पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश में नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू करने के लिए जल्द ही विधानसभा से इसका प्रस्ताव पारित किया जाएगा। सोमवार शाम मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित भाजपा कोर कमेटी की बैठक में अधिनियम लागू करने सहित अन्य मुद्दों पर बात हुई।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आयोजित कोर कमेटी की बैठक में अधिनियम को यूपी में लागू करने के लिए प्रस्ताव कैबिनेट से मंजूर कराने और उसके बाद विधानमंडल के दोनों सदनों से पारित कराने पर चर्चा हुई। बैठक में महिला आरक्षण के मुद्दे का राजनीतिक लाभ उठाने के लिए प्रदेश भर में अनेक कार्यक्रमों का आयोजन करने पर भी बात हुई।
विज्ञापन
बैठक में सेवा पखवाड़े के तहत संचालित कार्यक्रमों की समीक्षा के साथ बस्ती संपर्क अभियान, बूथ सशक्तिकरण अभियान पर भी चर्चा हुई। बैठक में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन