फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow news

Lucknow News: चोरों ने चार बंद घरों से लाखों के जेवर और नकदी की पार

Mon, 25 Aug 2025 05:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 05:54 PM IST
विज्ञापन
lucknow news

विज्ञापन
- विकासनगर, गाजीपुर, काकोरी और पीजीआई की घटना

- पीड़ितों ने संबंधित थानों में दर्ज कराए केस

संवाद न्यूज एजेंसी

लखनऊ। चोरों ने विकासनगर, गाजीपुर, काकोरी और पीजीआई में चार लोगों के बंद मकान से लाखों के जेवर और नकदी बटोर ली। पीड़ितों ने संबंधित थानों में एफआईआर दर्ज कराई है।


विकासनगर निवासी उमा अपने पति के साथ 21 अगस्त को दिल्ली गई थीं। 24 अगस्त को घर लौटने पर उन्हें मेनगेट का ताला टूटा मिला। अलमारी और बक्से खुले पड़े थे। चोरों ने उनमें रखे लाखों के जेवर और 40 हजार पार कर दिए। यह देख उमा की हालत बिगड़ गई। पति ने आनन-फानन उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां वह भर्ती हैं। पीड़िता के पिता ने विकासनगर थाने में केस दर्ज कराया है। उधर, गाजीपुर के सर्वोदयनगर निवासी अंकित कुमार सिंह दो अगस्त को परिवार संग महाकाल मंदिर गए थे। सात अगस्त को लौटे तो पता चला कि चोर उनके घर से लाखों के आभूषण बटोर ले गए। पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। वहीं, काकोरी के चकौली निवासी व्यवसायी सचिन शुक्रवार रात घर से बाहर थे। तभी चोरों ने उसी रात घर से 25 हजार रुपये चुरा लिए। इसके अलावा पीजीआई के साउथ सिटी निवासी एसके सरोज के घर से चोरों ने ढाई लाख की बाथरूम फिटिंग खोल ली। पीड़ित को मामले की जानकारी 20 अगस्त को उनके नौकर ने दी। संबंधित थानों के इंस्पेक्टर के मुताबिक चारों मामलों में केस दर्ज कर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही हैं।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed