{"_id":"68ac55665cf9e69ed2090d71","slug":"lucknow-news-lucknow-news-c-13-1-lko1096-1352899-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: दंपती के स्थान पर दूसरे को खड़ा कर ठगों ने बेच दी बेशकीमती जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: दंपती के स्थान पर दूसरे को खड़ा कर ठगों ने बेच दी बेशकीमती जमीन
विज्ञापन
विज्ञापन
- जमीन पर पहुंचने पर दंपती को हुई ठगी की जानकारी, तीन पर केस
- पुलिस आयुक्त के आदेश पर जानकीपुरम पुलिस ने की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
लखनऊ। कानपुर के किदवई नगर निवासी महेंद्र उत्तम ने तीन ठगों पर उनके व पत्नी के स्थान पर दूसरे का खड़ा कर उनकी बेशकीमती जमीन बेचने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस आयुक्त के आदेश पर जानकीपुरम पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
महेंद्र के मुताबिक 29 जून 2009 में उन्होंने व पत्नी शैलजा ने जानकीपुरम स्थित रीगल सहकारी आवास समिति लि. के जरिये बख्शी का तालाब में जमीन खरीदी थी। इसके बाद वे कानपुर लौट गए थे। बीते 21 जुलाई को दंपती जमीन पर पहुंचे तो वकीलों ने बताया कि अमीनाबाद के गणेशगंज निवासी संजय कुमार सोनी ने फर्जी दस्तावेज बनाए थे। फिर उसके जरिये बीते पांच मई को उनके स्थान पर किसी और को खड़ा कर उनकी जमीन किसी और को बेच दी। महेंद्र ने जब और पड़ताल की तो पता चला कि रजिस्ट्री के दौरान प्रतापगढ़ के अलीगंज निवासी राहुल सिंह और महानगर के ओल्ड हैदराबाद में रहने वाले अनिल सिंह गवाह बने थे। पीड़ित दंपती ने पुलिस आयुक्त से आरोपियों की शिकायत की। उनके आदेश पर पुलिस ने कार्रवाई की। इंस्पेक्टर विनोद कुमार तिवारी के मुताबिक मामले की विवेचना दरोगा चंद्रभान गिरी कर रहे है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन