{"_id":"68a46c3f94481d22c50d7378","slug":"lucknow-news-lucknow-news-c-13-1-lko1069-1343724-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: टाउन वेंडिंग कमेटी की बैठक चौथी बार टली, अब 21 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: टाउन वेंडिंग कमेटी की बैठक चौथी बार टली, अब 21 को
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाउन वेंडिंग कमेटी की बैठक चौथी बार टली, अब 21 को
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। मंगलवार को होने वाली टाउन वेंडिंग कमेटी की बैठक फिर टल गई। यह लगातार चौथा मौका है जब बैठक को अपरिहार्य वजह बताकर टाल दिया गया। इसके कारण नए वेंडिंग जोन बनाए जाने और बकाया वेंडिंग शुल्क पर ब्याज लगाए जाने जैसे प्रमुख प्रस्तावों को मंजूरी नहीं मिल पा रही है। अब बैठक 21 अगस्त को प्रस्तावित की गई है।
टाउन वेंडिंग कमेटी के सदस्य और पटरी दुकानदार संगठन के नेता अशोक गुप्ता ने बताया कि इस साल अब तक चार बार बैठक टल चुकी है। पहले फरवरी के पहले सप्ताह में, उसके बाद 26 अप्रैल को फिर 06 अगस्त और 19 अगस्त को बैठक बुलाई गई मगर बैठक हुई नहीं। ऐसे में पटरीदुकनदारों के जो मुद्दे हैं उन पर निर्णय नहीं हो पा रहा है। कई जगह वेंडिंग जोन बनाए जाने हैं मगर वह मामला अटका है। अमीनाबाद बाजार को विरासत बाजार बनाए जाने और टाउन वेंडिंग कमेटी के सदस्यों को भत्ता देने का मुद्दा है मगर कुछ नहीं हो पा रहा है। लगातार बैठक टाले जाने के कारण इस बार नगर आयुक्त गौरव कुमार से बात कर आपत्ति जताई गई। उन्होंने बताया कि दो अपर नगर आयुक्त अवकाश चले गए हैं। इनके पास ही फेरी नीति का काम था। ऐसे में अब 21को बैठक बुलाई जाएगी।