फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow news

Lucknow News: एलडीए वीसी ने पिछले एक साल में निर्माण कार्यों के खिलाफ आईं शिकायतों की कराई जांच

Mon, 02 Jun 2025 03:22 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 03:22 PM IST
विज्ञापन
Lucknow news
अवैध निर्माण के नाम पर जनता को परेशान करने वाले शिकायती गिरोह पर कसेगा शिकंजा
विज्ञापन



एलडीए वीसी ने पिछले एक साल में निर्माण कार्यों के खिलाफ आईं शिकायतों की कराई जांच 

माई सिटी रिपोर्टर 
लखनऊ। शहर में निर्माण कार्य की शिकायत करके आम जनता को परेशान करने वाले शिकायती गिरोह पर एलडीए शिकंजा कसेगा। जनसुनवाई में शिकायती गिरोह के सम्बंध में लगातार आ रही शिकायतों पर एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने ऐसी शिकायतों की जांच कराई तो कई अहम तथ्य निकल कर सामने आए। 
जांच में पता चला कि सिर्फ 28 लोगों ने ही जनवरी 2024 से 30 मई 2025 के बीच निर्माण कार्यों के सम्बंध में 2114 शिकायतें दर्ज कराई हैं। इसे ध्यान में रखते हुए एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने शनिवार को जनहित में आदेश जारी किया है। जिसके अनुसार अब से निर्माण कार्यों के सम्बंध में प्राप्त होने वाली शिकायतों पर गहन परीक्षण के बाद ही नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन

अपर सचिव ज्ञानेंद्र वर्मा ने बताया कि प्राधिकरण में प्रत्येक माह जनता अदालत -प्राधिकरण दिवस का आयोजन किया जाता है, जिसमें उच्चाधिकारी जन सामान्य की समस्याओं की सुनवाई करते हुए निस्तारण सुनिश्चित करवाते  हैं। इसमें कई आम नागरिकों ने शिकायती गिरोह के खिलाफ प्रार्थना पत्र देकर आपबीती बयां की। बताया कि वह लोग अपनी गाढ़ी कमाई व बैंक से लोन लेकर किसी तरह अपने व परिवार के लिए मकान बनवा रहे हैं। जिसमें  शिकायती गिरोह की ओर से रुपयों की मांग की जा रही है और रूपये न देने की सूरत में निर्माण कार्य को अवैध कराकर देते हुए प्राधिकरण व आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई जा रही है। गिरोह  गलत मंशा से इस तरह की शिकायतें करके आम नागरिकों का शोषण किया जा रहा है।  ऐसे प्रकरणों पर एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने जांच के आदेश दिये हैं। जिसके अनुपालन में
विज्ञापन
विज्ञापन

 ==
 एक महिला ने की 171 शिकायतें

जांच में सामने आया कि एक महिला ने 19 मई 2024 से 30 मई 2025 के बीच आईजीआरएस पोर्टल पर अवैध निर्माण की 171 शिकायतें दर्ज कराई हैं। वहीं, दूसरे नंबर पर एक व्यक्ति ने 168 और तीसरे नंबर पर एक शख्स ने 167 शिकायतें दर्ज कराई हैं। सूची में कुल 28 लोगों के नाम हैं, जो शहर में अलग-अलग जगह चल रहे निर्माण कार्यों के खिलाफ बारी-बारी शिकायत दर्ज करा रहे हैं। 


===

 कोट
जन सुनवाई में शिकायती गिरोह के बारे में लगातार सूचनाएं प्राप्त हो रही थीं। शिकायतों की जांच कराकर ऐसे लोगों की सूची तैयार की गई है जो हर महीने निर्माण कार्य के सम्बंध में 20 से 30 शिकायतें दर्ज करा रहे हैं। इनके बारे में शासन को रिपोर्ट भेजी जा रही है। 
प्रथमेश कुमार , वीसी एलडीए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed