{"_id":"64109328fc3ce1412c04f4a3","slug":"lucknow-news-leader-of-gang-operating-illegal-telephone-exchange-arrested-from-mumbai-2023-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : अवैध टेलीफोन एक्सचेंज संचालित करने वाले गिरोह का सरगना मुंबई से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : अवैध टेलीफोन एक्सचेंज संचालित करने वाले गिरोह का सरगना मुंबई से गिरफ्तार
Wed, 15 Mar 2023 12:05 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 15 Mar 2023 12:05 AM IST
सार
एटीएस को जौनपुर में अवैध टेलीफोन एक्सचेंज संचालित होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद जौनपुर पुलिस की मदद से बाल्लोच टोला सिपाह इलाके के मकान पर छापा मारा गया। इस दौरान अवैध टेलीफोन एक्सचेंज से संबंधित उपकरण बरामद किए गए थे।
विज्ञापन
यूपी एटीएस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी एटीएस ने जौनपुर में अवैध सिम बाक्स एक्सचेंज संचालित करने वाले गिरोह के सरगना को सोमवार को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया। इस गिरोह के तीन सदस्यों को एटीएस ने 10 मार्च को दबोचा था जिनसे पूछताछ में सरगना समीर का नाम प्रकाश में आया था।
विज्ञापन
एटीएस को जौनपुर में अवैध टेलीफोन एक्सचेंज संचालित होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद जौनपुर पुलिस की मदद से बाल्लोच टोला सिपाह इलाके के मकान पर छापा मारा गया। इस दौरान अवैध टेलीफोन एक्सचेंज से संबंधित उपकरण बरामद किए गए थे। एटीएस ने मौके से गिरोह के तीन सदस्यों वसीम अहमद खान, फहीम खान व सलीम खान को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
जांच में सामने आया कि ये गिरोह कतर, चीन, बांग्लादेश आदि से एजेंटों के जरिए इंटरनेशनल गेटवे को बाइपास कराकर वीओआईपी कॉल करवाता है। इसके लिए एक खास एप का भी इस्तेमाल हो रहा था। उनके लैपटॉप में वीओएस 3000 साफ्टवेयर मिला जो विदेश में स्थित सर्वर से आईपी के माध्यम से जुड़ा होता है। इस गिरोह का सरगना समीर कादर अलवारी है। एटीएस की टीम समीर को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर आ रही है। उसे अदालत में पेश करने के बाद पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन