{"_id":"63f628402dbffbc9f0018365","slug":"lucknow-news-high-speed-dumper-rammed-into-bad-trailer-driver-burnt-alive-2023-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : तेज रफ्तार डंपर खराब ट्रेलर में घुसा, चालक जिंदा जला, टक्कर होते ही आग लग गई थी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : तेज रफ्तार डंपर खराब ट्रेलर में घुसा, चालक जिंदा जला, टक्कर होते ही आग लग गई थी आग
Wed, 22 Feb 2023 08:10 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 22 Feb 2023 08:10 PM IST
सार
किसान पथ निर्माण के कारण कार्यदायी संस्था ने दरोगा खेड़ा के पास ओवर ब्रिज के दोनों तरफ कानपुर हाइवे पर ब्रेकर बना रखा है। हाइवे के दोनों तरफ बने ब्रेकर के कारण आये दिन हादसे हो रहे हैं। कार्यदायी संस्था ने रोड पर बने इन ब्रेकर की जानकारी के लिए कोई संकेतक भी नहीं लगाया है।
विज्ञापन
लखनऊ में ट्रक और डंपर में भिड़ंत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लखनऊ में सरोजनीनगर के दरोगाखेड़ में बुधवार सुबह तेज रफ्तार डंपर खराब खड़ी ट्रेलर में जा घुसी। टक्कर होते ही डंपर में आग लग गई। केबिन में फंसा चालक महेश सिंह (37) जिंदा जल गया। तेज धमाके के साथ से आग लगते ही इलाके में अफरातफरी मच गई। हादसे की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस व अग्निशमन विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। किसी तरह चालक के शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दौरान करीब दो घंटे तक लखनऊ-कानपुर हाइवे पर जाम लग गया था।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार आर्य के मुताबिक कानपुर नगर के घाटमपुर स्थित तेजपुर गांव निवासी महेश सिंह डंपर चालक है। बुधवार की सुबह चालक महेश अपने डंपर (यूपी 78 डीएन 4564) मे मौरंग लोड कर कानपुर से लखनऊ आ रहा था। इसी दौरान सुबह करीब 5 बजे कानपुर रोड पर दरोगा खेड़ा स्थित किसान पथ ओवर ब्रिज के पास खराब खड़े ट्रेलर (यूपी 51 एटी 7650) में जा घुसी। टक्कर इतनी तेज थी कि पूरा इलाका धमाके से दहल गया। पुलिस के मुताबिक टक्कर होने के बाद डंपर के अगले हिस्से में बने केबिन में शार्ट सर्किट होने के कारण आग लग गई थी। वहीं डीजल की टंकी भी धमाके के साथ फट गई। चालक महेश केबिन में स्टेयरिंग व सीट के बीच में फंस गया।
विज्ञापन
आग लगने के कारण नहीं बचा सके राहगीर
हादसा होते ही आसपास के राहगीरों की भीड़ जुट गई। लेकिन डंपर धू-धू कर जलने लगा। जिसके कारण चाहकर भी राहगीर चालक को केबिन से बाहर नहीं निकाल सके। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस व अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। इसके बाद केबिन काटकर चालक महेश को बाहर निकाला। लेकिन तब तक महेश की सांसे थम चुकी थी।
विज्ञापन
दोनों तरफ बने ब्रेकर से हो रहे हादसे
किसान पथ निर्माण के कारण कार्यदायी संस्था ने दरोगा खेड़ा के पास ओवर ब्रिज के दोनों तरफ कानपुर हाइवे पर ब्रेकर बना रखा है। हाइवे के दोनों तरफ बने ब्रेकर के कारण आये दिन हादसे हो रहे हैं। कार्यदायी संस्था ने रोड पर बने इन ब्रेकर की जानकारी के लिए कोई संकेतक भी नहीं लगाया है। अब तक 18-20 हादसे लोग हादसे के शिकार हो चुके हैं।