{"_id":"66a3489290de715ed909eb2c","slug":"lucknow-news-former-bjp-mla-s-gunner-beats-officer-s-driver-for-urinating-on-vacant-plot-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : खाली प्लाट पर पेशाब करने पर भाजपा के पूर्व विधायक के गनर ने अधिकारी के चालक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : खाली प्लाट पर पेशाब करने पर भाजपा के पूर्व विधायक के गनर ने अधिकारी के चालक को पीटा
Fri, 26 Jul 2024 01:19 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 26 Jul 2024 01:19 PM IST
सार
अपनी गलती मानने के बाद भी आरोपी ने एक न सुनी और उन्हें जबरन अपनी कार में बैठा कर गोमतीनगर थाने ले गया। इस दौरान रास्ते में भी आरोपी ने पीटा और उनका मोबाइल छीन लिया।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खाली प्लॉट में पेशाब करने पर भाजपा के पूर्व विधायक के गनर ने रेवेन्यू डिपार्टमेंट के अधिकारी के चालक की पिटाई कर दी। गलती मानने के बावजूद आरोपी चालक को जबरन गाड़ी में बैठा कर थाने ले गया। उसने चालक को रास्ते भर पीटा और मोबाइल भी छीन लिया। गोमतीनगर थाने में दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
गोमतीनगर विस्तार निवासी दीपू विपुल खंड में रेवेन्यू डिपार्टमेंट के एक सेक्शन ऑफिसर के चालक की नौकरी करते हैं। दीपू के मुताबिक बृहस्पतिवार को उन्हें ऑफिसर के साथ कार्यालय जाना था। वह घर के बाहर उनका इंतजार कर रहे थे। आरोप है कि उन्हें पेशाब लगने के कारण वह खाली प्लॉट में चले गए थे। यह देख भाजपा के एक पूर्व विधायक के गनर ने दीपू को पीटना शुरू कर दिया। आरोपी उन्हें आवास के अंदर ले गया और कई थप्पड़ जड़े। अपनी गलती मानने के बाद भी आरोपी ने एक न सुनी और उन्हें जबरन अपनी कार में बैठा कर गोमतीनगर थाने ले गया। इस दौरान रास्ते में भी आरोपी ने पीटा और उनका मोबाइल छीन लिया। इंस्पेक्टर गोमतीनगर दीपक पांडेय के मुताबिक दीपू ने भाजपा के पूर्व विधायक के घर के सामने पेशाब की थी। इस कारण गनर ने उनकी पिटाई की थी। हालांकि बाद में चालक ने गलती भी मान ली थी। मामले में दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन