{"_id":"65bbb64f6c1c0dc6ba00e7c6","slug":"lucknow-news-finance-minister-suresh-kumar-khanna-said-uttar-pradesh-will-get-rs-2-33-lakh-crore-from-the-ce-2024-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा, केंद्र से उत्तर प्रदेश को मिलेंगे 2.33 लाख करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा, केंद्र से उत्तर प्रदेश को मिलेंगे 2.33 लाख करोड़ रुपये
Thu, 01 Feb 2024 08:48 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 01 Feb 2024 08:48 PM IST
सार
सुरेश कुमार खन्ना ने बताया कि वित्तवर्ष 24-25 में केंद्रीय सहायता योजनाओं और अनुदानों के रूप में 2 लाख 18 हजार 816 करोड़ रुपये यूपी को मिलेगा। इसमें 17.9 फीसदी इनकम टैक्स की हिस्सेदारी शामिल है।
विज्ञापन
वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना
विस्तार
केंद्र सरकार के बजट में उत्तर प्रदेश को विभिन्न योजनाओं की मद में लगभग 2.33 लाख करोड़ रुपये मिलेंगे। इसमें से 15 हजार करोड़ रुपये इसी वित्त वर्ष में और 2,18,816 करोड़ रुपये आगामी वित्त वर्ष में मिलेंगे। केंद्रीय बजट पर ये जानकारी प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने दी।
विज्ञापन
सुरेश कुमार खन्ना ने बताया कि वित्तवर्ष 24-25 में केंद्रीय सहायता योजनाओं और अनुदानों के रूप में 2 लाख 18 हजार 816 करोड़ रुपये यूपी को मिलेगा। इसमें 17.9 फीसदी इनकम टैक्स की हिस्सेदारी शामिल है। वित्त वर्ष 23-24 में 1,83,237.50 करोड़ रुपये के स्थान पर इसी 1,98,135 करोड़ रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन
यानी इस वर्ष 15 हजार करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है। इसमें से 1.47 लाख करोड़ रुपये यूपी को प्राप्त हो चुके हैं। स्पेशल असिस्टेंस टू स्टेट फॉर कैपिटल इन्वेस्टमेंट के अन्तर्गत 50 वर्षीय ब्याजरहित ऋण को वित्तीय वर्ष 2023-24 की तरह बजट में भी यथावत रखा गया है। इस योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश को 17939 करोड़ रुपये अलग से मिलेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इस बजट के माध्यम से प्रधानमंत्री के सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास नीति को दोहराया गया है। इस बजट के अन्तर्गत गरीब, महिला, युवा तथा अन्नदाता किसान का विशेष ध्यान, तथा भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाये जाने के लक्ष्य को ध्यान में रखा गया है। बजट में समाज के कमजोर वर्गों का ध्यान रखने के साथ-साथ विकसित भारत के लक्ष्य पर खास जोर दिया गया है।
सुरेश कुमार खन्ना ने बताया कि बजट में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत 78 लाख पटरी दुकानदारों को ऋण उपलब्ध कराया गया है जिसमें से 2.3 लाख पटरी दुकानदारों को तीसरी बार ऋण दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री जन धन योजना तथा प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत समाज के कमजोर वर्गों को आर्थिक सहायता उपलब्ध करायी जा रहा रही है।
खन्ना ने बताया कि कृषि उत्पादों के आधुनिक भण्डारण एवं प्रसंस्करण को बढ़ावा मिलेगा। यूपी को इससे सबसे ज्यादा लाभ होगा। नैनो यूरिया के सफल प्रयोग के बाद नैनो डीएपी के प्रयोग से उत्पादन बढ़ेगा। भारतीय विमानन कम्पनियों द्वारा 1000 नए वायुयानों के आर्डर से हवाई नक्शे पर उत्तर प्रदेश और तेजी से चमकेगा।
जनवरी में प्रदेश सरकार को मिला 15 फीसदी ज्यादा राजस्व
उत्तर प्रदेश को विकसित प्रदेश बनाने के अभियान के तहत प्रदेश की आय बढ़ाने के तरीके सफल हो रहे हैं। प्रदेश सरकार की राजस्व प्राप्तियों के आंकड़ों के मुताबिक पिछले वर्ष जनवरी की तुलना में इस वर्ष यानी जनवरी 2024 में प्रदेश को करीब 15.60 प्रतिशत अधिक राजस्व मिला है।
राजस्व प्राप्तियों के जारी डाटा के अनुसार प्रदेश सरकार को इस दौरान कुल 5,005.06 करोड़ रुपये ज्यादा राजस्व मिला है। यह गत वर्ष जनवरी के सापेक्ष राजस्व प्राप्ति में 59.17 प्रतिशत ज्यादा है। जनवरी 2024 तक कुल 36,122.36 करोड़ रुपये की प्राप्तियां हुई हैं जो गत वर्ष जनवरी 2023 की प्राप्तियों 31,246.62 करोड़ के सापेक्ष 15.60 प्रतिशत ज्यादा है।