फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: ED files chargesheet against smugglers of fake notes

Lucknow News : नकली नोटों के तस्करों के खिलाफ ईडी ने दाखिल किया आरोप पत्र

Mon, 21 Aug 2023 12:24 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 21 Aug 2023 12:24 AM IST
सार

जांच में सामने आया कि ये सभी संगठित गिरोह बनाकर नकली नोटों की तस्करी का बड़ा रैकेट चला रहे थे।

विज्ञापन
Lucknow News: ED files chargesheet against smugglers of fake notes
सांकेतिक फोटो

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने तीन राज्यों में नकली नोट खपाने वाले तस्करों के खिलाफ अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया है। ईडी ने इस मामले की जांच एनआईए की चार्जशीट के आधार पर की थी, जिसमें छह तस्कर शिवभजन गुप्ता, कुलदीप गुप्ता, गुरुदेव उर्फ विवेक राजपूत, रजनीश यादव, अब्दुल सलाम और जिया उल हक दोषी पाए गए। जांच में सामने आया कि ये सभी संगठित गिरोह बनाकर नकली नोटों की तस्करी का बड़ा रैकेट चला रहे थे।

विज्ञापन


बता दें कि यूपी एसटीएफ ने 24 अगस्त 2018 को 24 अगस्त 2018 को राजधानी स्थित डालीगंज रेलवे क्रासिंग के पास से कुलदीप गुप्ता, जबलपुर निवासी शिवभजन गुप्ता, मैनपुरी निवासी गुरुदेव उर्फ विवेक राजपूत और गाजीपुर निवासी रजनीश यादव को लाखों रुपये के नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया था। 
विज्ञापन


इन सभी के खिलाफ हसनगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। बाद में एनआईए ने इस मामले की जांच को टेकओवर कर लिया था। एनआईए की जांच में अब्दुल सलाम और जिया उल हक का नाम प्रकाश में आया था। वहीं वर्ष 2020 में ईडी की प्रयागराज इकाई ने एनआइए की चार्जशीट के आधार पर चारों के खिलाफ प्रिवेंशन ऑफ मनी लांड्रिंग एक्ट के तहत केस दर्ज करते हुए जांच शुरू की। ईडी ने आरोपियों की चल-अचल संपत्तियों को पता लगाने के बाद उसे जब्त भी किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed