फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Brijlal Khabri said, only Congress will fight the battle of common man

Lucknow News : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी ने कहा, कांग्रेस ही लड़ेगी आम आदमी की लड़ाई

Wed, 05 Jul 2023 09:45 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 05 Jul 2023 09:45 PM IST
सार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी ने कहा कि आम आदमी की लड़ाई कांग्रेस ही लड़ सकती है। आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से बेदखल करने के लिए प्रदेश की जनता तैयार है।

विज्ञापन
Lucknow News: Brijlal Khabri said, only Congress will fight the battle of common man
शमीम खान के नेतृत्व में विभिन्न दलों के लोगों ने थामा कांग्रेस का हाथ - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी ने कहा कि आम आदमी की लड़ाई कांग्रेस ही लड़ सकती है। आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से बेदखल करने के लिए प्रदेश की जनता तैयार है। वह बुधवार को प्रदेश कार्यालय में मोहम्मद शमीम खान के नेतृत्व में आए विभिन्न दलों के लोगों के सदस्यता समारोह को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष ने ने सदस्यता ग्रहण करने वालों को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी के सामने कई चुनौतियां हैं। देश में भय एवं नफरत का माहौल है। भाजपा लोकतंत्र एवं संविधान को समाप्त करने का कुत्सित प्रयास कर रही है। महंगाई, बेरोजगारी से ध्यान भटका कर देश की जनता को गुमराह किया जा रहा है। ऐसे में पार्टीमें शामिल होने वाले लोग लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए लड़ी जा रही लड़ाई को बल मिलेगा।
विज्ञापन


इस दौरान प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, दिनेश सिंह, कमलेश भारती, मोहम्मद शमीम खान आदि ने संबोधित किया। कांग्रेस की सदस्यता लेने वालों में प्रमुख रूप से सपा से नाता तोड़ कर आने वाले अंसार खान, मजहर शैलेन्द्र गुप्ता, मोहम्मद मारूफ, शीबू, छंगा, अर्सलान, बसपा के फरहान, दाऊद, इसराइल, सिराज, निहाल, सहित करीब दो सौ लोग शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed