फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Teenage girl dies of snakebite in Shivdhara; referred from CHC.

Lucknow News: शिवढरा में सांप के काटने से किशोरी की मौत, सीएचसी से कर दिया गया रेफर

Mon, 14 Sep 2026 02:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Teenage girl dies of snakebite in Shivdhara; referred from CHC.
प्रतीकात्मक।
मोहनलालगंज। शिवढरा गांव में शनिवार तड़के 16 वर्षीय सोहनी उर्फ कामिनी को सांप ने काट लिया। परिजनों ने उसे मोहनलालगंज सीएचसी पहुंचाया, जहां से सिविल अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान रविवार सुबह किशोरी की मौत हो गई।
विज्ञापन

शिवढरा निवासी रामश्री की बेटी सोहनी (16) शनिवार तड़के करीब तीन बजे बिस्तर पर सो रही थी। सांप के काटने पर उसकी चीख सुनकर मां रामश्री ने ग्रामीणों को जगाया। ग्रामीणों ने सांप की तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। दामाद के साथ रामश्री बेटी को मोहनलालगंज सीएचसी ले गईं। सीएचसी में चिकित्सकों ने सोहनी को एंटी स्नेक वेनम की डोज दी। हालांकि, हालत बिगड़ने पर उसे सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया। सीएचसी अधीक्षक दिवाकर भारद्वाज ने बताया कि हालत गंभीर होने के कारण किशोरी को हायर सेंटर भेजा गया था।
विज्ञापन

सांप के काटने से तीन दिन में दूसरी मौत, दोनों बार सीएचसी से मरीज किए गए रेफर
सांप के काटने से तीन दिन में यह दूसरी मौत है। इससे पहले 11 सितंबर को निगोहां में 22 दिन की एक बच्ची को सांप ने काट लिया था। उसे भी पहले मोहनलालगंज सीएचसी ले जाया गया था। सीएचसी पहुंचने पर डॉक्टर व स्टाफ बच्ची की नस नहीं खोज पाए थे और फिर उसे सिविल अस्पताल रेफर कर दिया था। वहां सीपीआर के बाद सांस लौटी थी। हालांकि, हालत गंभीर होने पर झलकारीबाई अस्पताल रेफर कर दिया गया था। वहां पहुंचने से पहले बच्ची की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टरों पर कुप्रबंधन का आरोप
सीएचसी के डॉक्टर व स्टाफ पर मरीजों को ठीक से मैनेज न करने का आरोप है। एंटीवेनम की डोज देकर मरीजों को सीधे रेफर कर दिया जाता है। इसके बाद भी सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने कहा कि सीएचसी में इलाज के लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed