फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Flood in Itaunja: Had the embankment been built, villagers would not have been affected by the flood.

इटौंजा में बाढ़ : बंधा बन गया होता तो बाढ़ से प्रभावित नहीं होते ग्रामीण

Mon, 14 Sep 2026 02:29 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Flood in Itaunja: Had the embankment been built, villagers would not have been affected by the flood.
गांव में पहुंचे विधायक।
बख्शी का तालाब। इटौंजा के बाढ़ प्रभावित गांवों का रविवार को पूर्व विधायक गोमती यादव ने दौरा किया। उन्होंने प्रभावित ग्रामीणों से बातचीत भी की। ग्रामीणों ने कहा कि गोमती नदी पर बसपा सरकार में प्रस्तावित बंधा बन गया होता तो बाढ़ की त्रासदी झेलनी नहीं पड़ती। गोमती यादव ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि वह सरकार से मांग करेंगे कि गोमती नदी पर बंधा बनाया जाए।
विज्ञापन

पूर्व विधायक ने लासा, अकड़रिया खुर्द, अकड़रिया कला, बहादुरपुर, सुल्तानपुर आदि गांवों के ग्रामीणों के साथ बैठक भी की। ग्रामीणों ने कहा कि बाढ़ से हर साल प्रभावित होने वाले गांवों के स्थायी समाधान के लिए बंधा जरूरी है। वह पूर्व प्रधान बृजकिशोर लोधी व गुड्डू यादव के आवास पर भी गए। पूर्व विधायक ने आश्वासन दिया कि सरकार से लखनऊ के तराई क्षेत्र तक बंधा बनाने व पानी निकासी के समाधान के लिए पुलिया बनाने की मांग की जाएगी। उनके साथ में सपा के जिला उपाध्यक्ष सुनील भदौरिया व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
इटौंजा के मानपुर से बगहा जाने वाले रोड पर जलभराव से ग्रामीण परेशान है। इसके विरोध में रविवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मानपुर में धरना-प्रदर्शन किया। इटौंजा सेक्टर प्रभारी की अगुवाई में लवकुश यादव, हिमांशु यादव, मोहित कनौजिया, राजकुमार गौतम, रितेश, सोनू शिवम, सुरेंद्र सिंह, नीरज प्रजापति, हरिपाल यादव, राजपाल यादव ने जलभराव की समस्या के निदान की आवाज उठाई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed